iPhone 18: क्या सैमसंग को टक्कर देने एपल भी लाएगा ये जबरदस्त फीचर? आपके सिवा किसी को नहीं दिखेगी स्क्रीन!
भीड़-भाड़ वाली जगहों पर फोन इस्तेमाल करते समय दूसरों की नजरों से स्क्रीन बचाना बड़ी चुनौती बन जाता है। सैमसंग के बाद अब चर्चा है कि एपल भी आईफोन 18 प्रो में खास ‘प्राइवेसी डिस्प्ले’ फीचर जोड़ सकता है, जिससे स्क्रीन सिर्फ यूजर को ही दिखाई देगी।

विस्तार
सैमसंग ने हाल ही अपने Galaxy S26 Ultra स्मार्टफोन के साथ प्राइवेसी डिस्प्ले नाम का एक शानदार प्राइवेसी फीचर पेश किया है। टेक क्रिटिक्स फोन के इस फीचर की तारीफ करते नहीं थक रहे। वहीं, अब एपल भी सैमसंग के नक्शे कदम पर इसी तरह का फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर वायरल हो रहे एक वीडियो में इसका खुलासा हुआ है।
वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एपल के अगले स्मार्टफोन सीरीज में इस फीचर को लाया जा सकता है। बता दें कि कंपनी इस साल सितंबर के आसपास आईफोन 18 सीरीज को लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है कि आईफोन 18 में यह फीचर दिया सकता है।
क्या है प्राइवेसी डिस्प्ले?
प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर आपके फोन में प्राइवेसी की एक लेयर एड करता है। यह फीचर उस समय काम आता है जब आप बस, मेट्रो या किसी पब्लिस प्लेस में हों और अपना फोन इस्तेमाल कर रहे हों। अक्सर भीड़-भाड़ वाली जगहों में फोन चलाने पर कुछ लोग ताक-झांक करते हैं। इससे आपकी प्राइवेसी कॉमप्रोमाइज हो जाती है। लेकिन प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर के ऑन रहने पर स्क्रीन का कंटेंट सिर्फ आपको दिखेगा, अगल-बगल वालों को नहीं।
Galaxy S26 Ultra के साथ पहली बार सैमसंग ने इस फीचर को इंट्रोड्यूस किया गया है। अब उम्मीद कि जा रही है कि एपल भी इस साल आने वाले iPhone 18 Pro में इस फीचर को ला सकता है।
- क्या व्हाइट हाउस में हुई बड़ी सुरक्षा चूक: ईरान तनाव के बीच मुख्य स्टाफ अधिकारी की कलाई पर दिखा रहस्यमयी बैंड
- Iran: भारत में UPI का जलवा, तो ईरान में कौन सा डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म है पॉपुलर?
- RCS Spam: स्पैम मैसेज-कॉल से निपटने के लिए गूगल ने एयरटेल से मिलाया हाथ, नेटवर्क स्तर पर होगी रियल-टाइम जांच
- Iran-Israel War: दुबई में अमेजन के डेटा सेंटर में आग, ईरानी हमलों के बीच कंपनी को बंद करनी पड़ी पॉवर सप्लाई