iPhone 14 सीरीज में सिम कार्ड के साथ हो रही दिक्कत, एपल ने कहा- जल्द जारी करेंगे अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 18 Oct 2022 11:41 AM IST
सार

सिम कार्ड की समस्या iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max के यूजर्स को आ रही है। सभी को "SIM Not Supported" का मैसेज मिल रहा है। कई बार आईफोन फ्रिज हो जा रहा है।

विज्ञापन
Apple iPhone 14 users facing SIM card issues brand investigating bug
iPhone 14 Pro Max - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    iPhone 14 सीरीज के कुछ यूजर्स को सिम कार्ड को लेकर दिक्कत आ रही है। यूजर्स को सिम कार्ड नॉट सपोर्टेड का नोटिफिकेशन मिल रहा है। अब Apple ने कहा है कि उसे इस बग के बारे में जानकारी मिल गई है और वह इस बग को फिक्स करने पर काम कर रही है। सिम कार्ड की समस्या iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max के यूजर्स को आ रही है। सभी को "SIM Not Supported" का मैसेज मिल रहा है। कई बार आईफोन फ्रिज हो जा रहा है।

    एपल ने कहा है वह मामले की जांच कर रही है और यह हार्डवेयर की समस्या नहीं है। इस समस्या को सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए दूर किया जा सकेगा। एक बार यह पॉपअप आने के बाद यूजर्स iPhone 14 को री-स्टोर भी नहीं कर पा रहे हैं। यदि आप बिना SIM कार्ड अपने आईफोन का सेपअप कर रहे हैं और यह नोटिफिकेशन आपको मिल रहा है तो आपको एक सॉफ्टवेयर अपडेट की जरूरत है और यदि नहीं मिल रहा है तो आपका आईफोन लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर काम कर रहा है।

    विज्ञापन

    कई अन्य iPhone 14 यूजर्स ने कैमरा और डिवाइस एक्टिवेशन को लेकर भी शिकायतें की हैं। कैमरे के साथ दिक्कत थर्ड पार्टी एप्स जैसे Snapchat के साथ हो रही है। एपल ने कहा है कि उसे इस बग के बारे में जानकारी है और जल्द ही iOS 16 का नया अपडेट जारी किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि iPhone 13 फिलहाल फ्लिपकार्ट पर दिवाली ऑफर में मिल रहा है। आईफोन 13 की कीमत अब 60,000 रुपये से कम हो गई है। फोन के साथ 5,000 रुपये तक का बैंक ऑफर भी मिल रहा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें