Apple Event: iPhone 14 की लॉन्चिंग, देखने को मिल सकते हैं ये पांच बड़े बदलाव

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 07 Sep 2022 01:02 PM IST
सार

आज के इवेंट में iPhone 14 सीरीज की लॉन्चिंग होने वाली है जिसके तहत चार नए आईफोन लॉन्च होंगे जिनमें iPhone 14, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Max और iPhone 14 Pro Max शामिल हैं। नए आईफोन के अलावा Apple Watch Series 8 सीरीज और Apple AirPods Pro 2 की भी लॉन्चिंग होने वाली है।

विज्ञापन
Apple Event 2022 iPhone 14 5 Big Changes Know Launch Date and Time Price Details in Hindi
iphone 14 launch - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    iPhone 14 launch: एक साल बाद आज फिर से वो लम्हा आ गया है जब पूरी दुनिया की नजर एपल के इवेंट पर है। आज रात भारतीय समयानुसार 10.30 बजे से एपल का इवेंट शुरू होगा जिसका लाइव प्रसारण एपल के यूट्यूब चैनल से लेकर कंपनी की वेबसाइट तक पर होगा। आज के इवेंट में iPhone 14 सीरीज की लॉन्चिंग होने वाली है जिसके तहत चार नए आईफोन लॉन्च होंगे जिनमें iPhone 14, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Max और iPhone 14 Pro Max शामिल हैं। आईफोन की लॉन्चिंग के अलावा Apple Watch Series 8, Watch Pro को भी पेश किया जाएगा। इस इवेंट में Apple AirPods Pro 2 भी लॉन्च किया जाएगा।

    Apple ने पहली बार 2017 में iPhone X को नॉच के साथ लॉन्च किया था। उसके बाद नॉच को लेकर पिछले पांच सालों में बदलाव तो हुए लेकिन कुछ खास नहीं। अब आईफोन 14 के साथ नया नॉच मिल सकता है। कहा जा रहा है कि iPhone 14 में अब तक का सबसे छोटा नॉच मिलेगा। iPhone14 Pro मॉडल में दो कटआउट मिलेंगे जिनमें एक टैबलेट जैसा और दूसरा पंचहोल कटआउट होगा। इसी नॉच में कैमरा और माइक्रोफोन के लिए प्राइवेसी इंडिकेटर रहेगा।

    विज्ञापन

    iPhone 13 की लॉन्चिंग के दौरान एपल ने पहली बार बैटरी लाइफ को लेकर खुलकर बात की थी और कहा था कि एक बार की चार्जिंग के बाद iPhone 13 की बैटरी पूरे दिन चलेगी। iPhone 14 के साथ बैटरी के मामले में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कहा जा रहा है कि नए आईफोन में पहले के मुकाबले बड़ी बैटरी मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें