iPhone 14 Series: यहां 40 हजार रुपये सस्ता मिल रहा नया आईफोन, जानें पूरी डिटेल
भारत के साथ यूके, जापान और जर्मनी में भी iPhone 14 Series की कीमत सबसे ज्यादा है। जबकि अमेरिका में आईफोन की कीमतें सबसे कम हैं।

विस्तार
एपल ने 7 सितंबर को इस साल के अपने सबसे बड़े इवेंट ‘Far Out' में iPhone 14 सीरीज को लॉन्च किया है। हालांकि, आईफोन 14 सीरीज को भारत में अमेरिका से ज्यादा कीमत पर पेश किया गया है। भारत में आईफोन की न सिर्फ अमेरिका बल्कि यूके, चाइना और यूएई से भी ज्यादा कीमत रखी गई है। दुबई में आईफोन 14 प्रो और 14 प्रो मैक्स को भारत की तुलना में 40 हजार कम कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं हांगकांग में भी आईफोन 14 प्रो मैक्स की कीमत भारत के मुकाबले लगभग 44 हजार कम है। बता दें कि भारत में iPhone 14 Pro की शुरुआती कीमत 1,29,900 रुपये और iPhone 14 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,39,900 रुपये है।
सीएमबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में आईफोन 14 प्रो सीरीज की कीमत पुराने आईफोन 13 प्रो सीरीज की कीमत की तुलना में 10 हजार रुपये तक अधिक रखी गई है। भारत के साथ यूके, जापान और जर्मनी में भी आईफोन की कीमत सबसे ज्यादा है। जबकि अमेरिका में आईफोन की कीमतें सबसे कम हैं। अमेरिका में iPhone 14 Pro Max की कीमत 87,631 रुपये है जबकि भारत में इसकी कीमत 1,39,900 रुपये रखी गई है।
एपल के सबसे महंगे आईफोन 14 प्रो मैक्स की कीमत की बात करें तो इसे दुबई में 1,02,051 रुपये, अमेरिका में 87,631 रुपये, यूके में 1,09,863 रुपये, चाइना में 1,03,236 रुपये और हांगकांग में 95,509 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं आईफोन 14 प्रो की कीमत दुबई में 93,364 रुपये, अमेरिका में 79,657 रुपये, यूके में 1,00,700 रुपये, चाइना में 91,764 रुपये और हांगकांग में 87,380 रुपये रखी गई है।