Apple iPhone 14 Plus की पहली सेल आज, कीमत से लेकर कैशबैक तक जानें सभी ऑफर्स
Apple iPhone 14 Plus की खरीद पर ग्राहकों को HDFC बैंक के क्रेडिट पर 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। साथ ही HDFC बैंक कार्ड पर छह महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिलने वाला है।

विस्तार
एपल ने अपने नए आईफोन Apple iPhone 14 Plus की पहली सेल की घोषणा कर दी है। इस फोन की बिक्री आज यानी 7 अक्तूबर से शुरू हो गई है। आईफोन को ऑनलाइन एपल स्टोर से खरीदा जा सकता है। बता दें कि एपल ने हाल ही में आईफोन 14 सीरीज के तहत iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को लॉन्च किया है। इनमें से तीन आईफोन की सेल पहले से ही शुरू कर दी गई है, अब कंपनी Apple iPhone 14 Plus को पहली बार खरीदारी के लिए उपलब्ध कर रही है।
Apple iPhone 14 Plus को ब्लू, पर्पल, मिडनाइट ब्लैक, स्टारलाइट और रेड कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। आईफोन 14 प्लस तीन स्टोरेज वेरियंट में मिलता है, इसके 128GB वेरियंट की कीमत 89,900 रुपये, 256GB की कीमत 99,900 रुपये और 512GB वेरियंट की कीमत 1,19,900 रुपये है।
Apple iPhone 14 Plus की खरीद पर ग्राहकों को HDFC बैंक के क्रेडिट पर 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। साथ ही छह महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिलने वाला है। ग्राहक यदि बजाज फाइनेंस कार्ड के माध्यम से Apple iPhone 14 Plus खरीदते हैं तो 3,746 की शुरुआती मासिक किश्त पर आईफोन को खरीदने को मौका मिलेगा। साथ ही शून्य डाउन पैमेंट और 24 महीने तक का नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी मिलेगा। ये ऑफर HDFC बैंक ग्राहकों के लिए भी मान्य रहेगा। सिर्फ इतना ही नहीं Apple iPhone 14 Plus की खरीद पर ग्राहकों को 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।
iPhone 14 Plus में 6.7 इंच की सुपर रेटीना XDR डिस्प्ले मिलती है, जो (1284x2778 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 458 ppi के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है। iPhone 14 Plus में ए15 बायोनिक प्रोसेसर दिया गया है, जो 5 कोर जीपीयू के साथ आता है। आईफोन 14 प्लस में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आईफोन के साथ ई-सिम और सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिलता है।