iPhone 14 भी होगा मेड इन इंडिया, भारत में शुरू हुई मैन्युफैक्चरिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 26 Sep 2022 12:18 PM IST
सार

मेड इन इंडिया iPhone 14 जल्द ही बाजार में पहुंचेगा। मेड इन इंडिया iPhone 14 का बिक्री भारत में होगी और इसका निर्यात भी किया जाएगा। भारत में iPhone 14 का प्रोडक्शन एपल का पार्टरन Foxconn अपने चेन्नई प्लांट में करेगा।

विज्ञापन
Apple iPhone 14 Manufacturing starts in India Details here
iphone 14 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Apple ने अपने नए iPhone 14 का प्रोडक्शन भी भारत में शुरू कर दिया है। एपल ने सबसे पहले 2017 में भारत में iPhone SE का प्रोडक्शन शुरू किया और उसके बाद iPhone 12, iPhone 13 और iPhone 14 का प्रोडक्शन शुरू हुआ है। इस महीने की शुरुआत में ही एपल ने iPhone 14 सीरीज के तहत चार नए आईफोन लॉन्च किए हैं। iPhone 14 के साथ नए फीचर के तौर पर सैटेलाइट कनेक्टिविटी और क्रैश डिटेक्शन दिए गए हैं।

    मेड इन इंडिया iPhone 14 जल्द ही बाजार में पहुंचेगा। मेड इन इंडिया iPhone 14 का बिक्री भारत में होगी और इसका निर्यात भी किया जाएगा। भारत में iPhone 14 का प्रोडक्शन एपल का पार्टरन Foxconn अपने चेन्नई प्लांट में करेगा। बता दें कि Foxconn दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक कॉन्ट्रेक्टर है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें:  2025 तक देश में बिकने वाला प्रत्येक तीसरा iPhone होगा मेड इन इंडिया, 25% प्रोडक्ट भारत में ही तैयार होंगे

    बता दें कि सात सितंबर को ही एपल ने चार नए आईफोन लॉन्च किए हैं जिनमें iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, और iPhone 14 Pro Max शामिल हैं। iPhone 14 की भारत में शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है। इस कीमत में 128GB स्टोरेज मॉडल मिलेगा। iPhone 14, iPhone 14 Plus में A15 चिपसेट दिया गया है जो कि आईफोन 13 में भी है, वहीं iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को नए चिपसेट A16 बायोनिक के साथ लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    2025 तक देश में बिकने वाला प्रत्येक तीसरा iPhone होगा मेड इन इंडिया

    कुछ दिन पहले ही J.P.Morgan की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले तीन साल यानी 2025 तक भारत में iPhones का प्रोडक्ट बड़े स्तर पर होने वाला है। बता दें कि एपल ने 2017 में भारत में आईफोन का प्रोडक्शन Wistron के साथ किया था और बाद में फिर Foxconn भी भारत में आईफोन तैयार कर रहा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें