iPhone 14: अभी तक कौन-कौन सी जानकारियां हैं सामने, क्या सच में देरी से लॉन्च होगा फोन

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 09 Aug 2022 07:17 PM IST
सार

अब तक एपल ने अपने नए आईफोन 14 की लॉन्चिंग को लेकर कोई घोषणा नहीं की है, फिर भी इस सीरीज के लॉन्च को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। इन लीक्स में iPhone 14 की स्पेसिफिकेशन से लेकर इसकी कीमत तक की जानकारी का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Apple iPhone 14 Expected Launch Sale Dates Price Features Specifications And Other Details In Hindi
iPhone 14 series - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल को नए फोन को लेकर स्मार्टफोन मार्केट में हमेशा से काफी उत्सुकता रहती है। iPhone 14 की लॉन्चिंग को लेकर भी ऐसी उत्सुकता देखी जा सकती है। हालांकि अब तक एपल ने अपने नए आईफोन 14 की लॉन्चिंग को लेकर कोई घोषणा नहीं की है, फिर भी इस सीरीज के लॉन्च को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। इन लीक्स में iPhone 14 की स्पेसिफिकेशन से लेकर इसकी कीमत तक की जानकारी का खुलासा हुआ है। चलिए जानतें हैं iPhone 14 की अब तक की मौजूदा सभी बड़ी अपडेट्स।

    लीक्स में सबसे बड़ी जो खबर है वो है कि अब एपल के हाई एंड फोन को भारत में बनाया जाएगा और यही से इनकी शिपिंग भी की जाएगी। हालांकि एपल ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है पर सिक्योरिटी एनॉलिस्ट मिंग ची कुओ ने अपने लेटेस्ट सर्वे के आधार पर यह जानकारी दी थी कि एपल चीन के साथ-साथ भारत से भी आईफोन के हाई एंड लेटेस्ट फोन की शिपिंग शुरू कर सकता है। अब तक भारत में चेन्नई के फॉक्सकॉन प्लांट में केवल iPhone 11, iPhone 12 और iPhone 13 का प्रोडक्शन ही होता रहा है। अगर यह दावा सही निकलता है तो आईफोन बनाने वाली फॉक्सकॉन पहली बार भारत और चीन दोनों से आईफोन iPhone 14 की शिपिंग शुरू करेगी।

    विज्ञापन

    पहली बार 4 अगस्त को iPhone 14 की कीमत को लेकर जानकारी सामने आई थी। कोरिया के टिप्सटर Landsk ने iPhone 14 की कीमत को लेकर जानकारी दी थी, जिसके अनुसार iPhone 14 की शुरुआती कीमत 799 डॉलर यानी करीब 63,395 रुपये होने वाली है। वहीं iPhone 14 Pro की कीमत 1,099 डॉलर यानी करीब 87,191 रुपये और टॉप मॉडल iPhone 14 Pro Max की कीमत 1,199 डॉलर यानी करीब 95,131 रुपये हो सकती है। यह भी खबर थी कि एपल इस बार iPhone 14 के सिर्फ प्रो मॉडल को ही नए चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। अन्य मॉडल में एपल के पुराने A15 बायोनिक चिपसेट का ही इस्तेमाल किया जाएगा। इससे पहले कहा जा रहा था कि आईफोन 14 की शुरुआती कीमत 90,000 रुपये होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें