iPhone 13 Pro Review: वीडियो कंटेंट क्रिएटर्स का नया और पावरफुल साथी

प्रदीप पाण्डेय
Tue, 30 Nov 2021 04:34 PM IST
सार

iPhone 13 Pro के 128 जीबी वेरियंट की कीमत 1,19,900 रुपये, 256 जीबी वेरियंट की कीमत 1,29,900 रुपये, 512 जीबी वेरियंट की कीमत 1,49,900 रुपये और 1 टीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,69,900 रुपये है।

विज्ञापन
Apple iPhone 13 pro review in Hindi
iPhone 13 Pro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    एपल ने इस बार आईफोन 13 सीरीज को कई सारे बदलाव के साथ पेश किया है। एपल अपने नए आईफोन से हर साल फोन मार्केट में एक नया बेंचमार्क बनाता है और यह सिलसिला 2021 में भी जारी रहा। एपल ने आईफोन 13 सीरीज के तहत दो प्रो मॉडल पेश किए हैं जिनमें iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max शामिल हैं। iPhone 13 Pro के 128 जीबी वेरियंट की कीमत 1,19,900 रुपये, 256 जीबी वेरियंट की कीमत 1,29,900 रुपये, 512 जीबी वेरियंट की कीमत 1,49,900 रुपये और 1 टीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,69,900 रुपये है। दोनों प्रो मॉडल में पहली बार मैक्रो फोटोग्राफी का सपोर्ट दिया गया है। iPhone 13 Pro को हमने एक महीने तक इस्तेमाल किया है। iPhone 13 Pro के साथ एपल ने सिनमेटिक मोड देकर प्रोफेशनल वीडियो क्रिएटर्स को एक नया तोहफा दे दिया है, लेकिन क्या वीडियो क्रिएटर्स के लिए सबसे बेस्ट फोन है? आइए रिव्यू में जानते हैं...

    iPhone 13 Pro Review: डिजाइन

    iPhone 13 Pro
    iPhone 13 Pro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    एक बड़ा बदलाव आपको यह देखने को मिलेगा कि iPhone 13 Pro, iPhone 12 Pro के मुकाबले पतला है। बॉक्स में फोन के अलावा सिम कार्ड इजेक्टर, एपल स्टीकर और टाईप-सी केबल मिलेगा। iPhone 13 Pro का वजन बिना कवर 203 ग्राम है और इसे भी वाटर और डस्ट प्रूफ के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। फ्रंट में प्रोटेक्शन के लिए सेरेमिक शील्ड दिया गया है। नए फोन में नॉच को छोटा किया गया है।

    विज्ञापन
    iPhone 13 Pro Review: वीडियो कंटेंट क्रिएटर्स का नया और पावरफुल साथी

    आईफोन 12 सीरीज के नॉच में स्पीकर दिया गया था, जबकि आईफोन 13 सीरीज में स्पीकर नॉच के ठीक ऊपर दिया गया है। नॉच के कटआउट डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी बिल्ड क्वॉलिटी हमेशा की तरह शानदार है। एक महीने तक प्राइमरी फोन के तौर पर इस्तेमाल करने के बाद भी डिस्प्ले या बैक पैनल पर कोई स्क्रैच नहीं आया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iPhone 13 Pro Review: डिस्प्ले

    iphone 13 pro
    iphone 13 pro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    आईफोन 13 प्रो में एपल ने पहली बार 120Hz का प्रो-मोशन रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी है जिसे 10Hz से लेकर 120Hz तक इस्तेमाल किया जा सकता है। iPhone 13 Pro की ब्राइटनेस 1200 निट्स है। ऐसे में कड़ी धूप में भी स्क्रीन को देखने और किसी नोटिफिकेशन को पढ़ने में परेशानी नहीं होती है। डिस्प्ले के साथ HDR और ट्रू टोन ऑटोमेटिक कलर टेंपरेचर एडजस्टमेंट भी है। अलवेज ऑन डिस्प्ले नहीं दिया गया है, हालांकि राइज टू वेकअप है यानी फोन को टच करने या टेबल से उठाने पर स्क्रीन ऑन होगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें