iPhone 12 Pro: सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका, मिल रहा 21 हजार का डिस्काउंट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 04 Dec 2021 11:33 AM IST
सार

iPhone 12 Pro पर अमेजन बंपर डिस्काउंट दे रहा है। अमेजन इंडिया से iPhone 12 Pro के 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 21,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। iPhone 12 Pro के 128 जीबी पेसिफिक ब्लू वेरियंट की कीमत 1,19,900 रुपये है

Apple iPhone 12 Pro price cut Amazon offers up to Rs 42000 discount
iPhone 12 Pro - फोटो : amarujala

    विस्तार

    एपल ने हाल ही में iPhone 13 सीरीज लॉन्च की है जिसके तहत चार फोन पेश किए गए हैं। iPhone 13 की बिक्री भारतीय बाजार में ठीक-ठाक हो रही है, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि iPhone 12 सीरीज की बिक्री ही नहीं हो रही है। iPhone 12 सीरीज भी भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय है। अब यदि आप iPhone 12 Pro खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है।

    iPhone 12 Pro पर 21,000 रुपये तक की छूट

    iPhone 12 Pro पर अमेजन बंपर डिस्काउंट दे रहा है। अमेजन इंडिया से iPhone 12 Pro के 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 21,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। iPhone 12 Pro के 128 जीबी पेसिफिक ब्लू वेरियंट की कीमत 1,19,900 रुपये है लेकिन Amazon से इसे आप 98,900 रुपये में खरीद सकते हैं। एक्सचेंज में भी 14,900 रुपये की छूट मिल रही है।

    यदि आपका काम 128 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल से नहीं चल रहा है तो आप 256 जीबी या 512 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट भी खरीद सकते हैं। इन दोनों मॉडल पर भी बड़ी छूट मिल रही है। अमेजन पर 256 जीबी वेरियंट को 27,000 रुपये की छूट के साथ 1,02,900 रुपये और 512 जीबी मॉडल को 42,000 रुपये की छूट के साथ 1,07,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। यदि आप AirPods खरीदना चाहते हैं तो iPhone 12 Pro के साथ AirPods Pro का कॉम्बो ऑफर 1,15,395 रुपये का है। ऐसे में आपको इस ऑफर पर 28,910 रुपये की बचत होगी।

    iPhone 12 Pro की स्पेसिफिकेशन

    आईफोन में डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा जिसमें एक नैनो और दूसरा ई-सिम है। इसके अलावा आईफोन में ए-14 बायोनिक प्रोसेसर मिलेगा। फोन में सुपर रेटिना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले मिलेगी जिसपर सेरेमिक शिल्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। iPhone 12 Pro में 6.1 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

    iPhone 12 Pro में 12 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिनमें एक लेंस वाइड एंगल (f/1.6), दूसरा अल्ट्रा वाइड (f/2.4) और तीसरा टेलीफोटो (f/2.0 Pro में, f/2.2 Pro Max में) है। इन दोनों फोन के कैमरे के साथ LiDAR का भी सपोर्ट है जो कि खासतौर पर लो लाइट और नाइट फोटोग्राफी के लिए है। iPhone 12 Pro के साथ 4x ऑप्टिकल जूम ऑप्टिकल जूम मिलेगा। दोनों आईफोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें