10 सितंबर को हो सकता है एपल का इवेंट, लॉन्च होगा iPhone 11

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 16 Aug 2019 10:00 AM IST
Apple iPhone 11 Launching event will probably happen on September 10
ios 13 - फोटो : 9to5mac

    Apple ने iOS 13 का बीटा वर्जन रिलीज कर दिया है और इसी बीटा वर्जन में मौजूद कोड से आईफोन 11 के लॉन्चिंग के बारे में जानकारी मिली है। आईओएस 13 के बीटा वर्जन के कोड में एक स्क्रीनशॉट है जिसमें 10 सितंबर की तारीख नजर आ रही है और इसके साथ "HoldForRelease" लिखा हुआ है।

    ऐसे में कहा जा कहा जा रहा है कि 10 सितंबर 2019 को ही एपल का इवेंट होगा। बता दें कि पिछले साल बीटा वर्जन में 12 सितंबर की तारीख थी और इसी दिन तीन नए आईफोन लॉन्च हुए थे जिनमें आईफोन XR भी शामिल था।

    ये भी पढ़ेंः सैमसंग स्मार्टफोन के लिए लाने वाली है 'ग्राफीन' बैटरी, जानें इसकी खासियत

    यदि वास्तव में 10 सितंबर को एपल का इवेंट होता है और आईफोन 11 सीरीज लॉन्च होती है तो कंपनी के पुराने रिकॉर्ड के मुताबिक 13 सितंबर से फोन को प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। वहीं 20 सितंबर से फोन को कई देशों के बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा।

    अभी तक सामने आई लीक रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max में ट्रिपल लेंस कैमरा सेटअप होगा। इसके अलावा इन दोनों आईफोन में एपल का A13 बायोनिक प्रोसेसर होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें