iPhone 14 की लॉन्चिंग के साथ ही बंद हो जाएगा यह आईफोन, खरीदने से पहले यह खबर पढ़ें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Apr 2022 12:37 PM IST
सार

इस वक्त आईफोन 11 के 64 जीबी मॉडल की कीमत 49,900 रुपये है, हालांकि बैंक ऑफर के साथ अमेजन और फ्लिपकार्ट से फोन को सस्ते में भी खरीदा जा सकता है।

Apple iPhone 11 Could Be Discontinued After iPhone 14 Launch in September says reports
iphone 11 - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    एपल ने साल 2019 में iPhone 11 को लॉन्च किया था और अब तीन साल बाद ही कंपनी इसे बंद करने जा रही है। खबर है कि एपल ने iPhone 11 का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। कंपनी की प्लानिंग iPhone 14 की लॉन्चिंग के साथ ही iPhone 11 को बंद करने की है, हालांकि इस रिपोर्ट पर पूरी तरह से यकीन नहीं किया जा सकता, क्योंकि एपल आमतौर पर अपने आईफोन को पांच सालों तक अपडेट देता है। ऐसे में पांच साल के अंदर किसी मॉडल को बंज करना थोड़ी अजीब लग रहा है।

    एपल की ओर से अभी तक इस रिपोर्ट पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यदि वास्तव में ऐसा होता है तो भारत में आखिरी स्टॉक तक ही iPhone 11 की बिक्री होगी या फिर आईफोन 11 का री-फर्बिस्ड मॉडल मिलेगा। फिलहाल iPhone 11 की शुरुआती कीमत भारत में 49,900 रुपये है। आने वाले समय में कीमत में बदलाव भी देखने को मिल सकता है।

    idropnews की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple आईफोन 14 की लॉन्चिंग के बाद iPhone 11 को बंद करने की प्लानिंग कर रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2020 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला आईफोन मॉडल था। iPhone 11 का प्रोडक्शन भी भारत में Foxconn के चेन्नई प्लांट में होता है।

    आईफोन 11 को 2019 में लॉन्च किया था, लेकिन आज इसकी कीमत iPhone SE (2022) के बराबर है। iPhone 11 के साथ ग्राहकों को बड़ी डिस्प्ले के साथ बेहतर कैमरा भी मिलता है। आईफोन 11 में 6.1 इंच की रेटिना डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इस वक्त आईफोन 11 के 64 जीबी मॉडल की कीमत 49,900 रुपये है, हालांकि बैंक ऑफर के साथ अमेजन और फ्लिपकार्ट से फोन को सस्ते में भी खरीदा जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें