iPhone Offer: आईफोन 12 पर 10 हजार रुपये की छूट, यहां है खरीदने का मौका
Flipkart आईफोन 11 के 64 जीबी वेरियंट को 42,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 49,900 रुपये है। वहीं 128 जीबी मॉडल को 6,901 रुपये की छूट के साथ 47,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा।

विस्तार
यदि आप भी आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आपके लिए बेस्ट समय है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि फ्लिपकार्ट पर पांच दिनों के लिए चल रही इलेक्ट्रॉनिक सेल में आईफोन भारी डिस्काउंट के साथ बिक रहा है। फ्लिपकार्ट की इस सेल की शुरुआत 6 जुलाई से हुई है और 10 जुलाई तक चलेगी। फ्लिपकार्ट की इस सेल में iPhone 11, 12 और 13 को सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इस सेल के सभी ऑफर्स के बारे में...
Flipkart आईफोन 11 के 64 जीबी वेरियंट को 42,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 49,900 रुपये है। वहीं 128 जीबी मॉडल को 6,901 रुपये की छूट के साथ 47,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा।
iPhone 12 भी इस सेल में डिस्काउंट के साथ बिक रहा है। आईफोन 12 का बेस मॉडल यानी 64 जीबी वाला मॉडल 54,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 65,900 रुपये है, वहीं 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 10,901 रुपये की छूट के साथ 59,999 रुपये में मिल रहा है।