iPad Pro (2022) भारत में हुआ लॉन्च, 2TB स्टोरेज और Apple M2 से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 19 Oct 2022 09:59 AM IST
सार

iPad Pro (2022) को 11 इंच और 12.9 इंच की साइज में पेश किया गया है। 11 इंच वाले टैब में लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जबकि 12.9 इंच वाले मॉडल में लिक्विड रेटिना XDR मिनी LED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

Apple iPad Pro 2022 launched in India With Apple M2 SoC price and specifications
iPad Pro (2022) - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल ने अपने नए आईपैड iPad Pro (2022) को भारत में लॉन्च कर दिया है। iPad Pro (2022) को भारतीय बाजार में Apple M2 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। iPad Pro (2022) में 5G कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi 6E भी है। नए टैब के साथ Apple Pencil का भी सपोर्ट है। iPad Pro (2022) को 11 इंच और 12.9 इंच की साइज में पेश किया गया है।

    iPad Pro (2022) की कीमत

    iPad Pro (2022) 11 इंच की के वाई-फाई के साथ सेलुलर मॉडल की कीमत 81,900 रुपये और 12.9 इंच डिस्प्ले के साथ वाई-फाई मॉडल की कीमत 1,12,900 रुपये और वाई-फाई के साथ सेलुलर मॉडल की कीमत 1,27,900 रुपये है। टैब को सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ 128GB, 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज मिलेगी। Apple Pencil (2nd Gen) की कीमत 11,900 रुपये है।

    Apple ने नए टैब में M2 प्रोसेसर दिया गया है जो कि MacBook Air में भी है। इसके साथ 16GB तक यूनिफाइड मेमोरी दी गई है। इसके अलावा इस टैब से ProRES वीडियो भी रिकॉर्ड किए जा सकेंगे। दावा है कि नया आईफैड 12mm की दूरी से भी पेंसिल को डिटेक्ट कर सकता है यानी बिना टच किए भी आप टैब पर कुछ लिख सकेंगे।

    iPad Pro (2022) को 11 इंच और 12.9 इंच की साइज में पेश किया गया है। 11 इंच वाले टैब में लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जबकि 12.9 इंच वाले मॉडल में लिक्विड रेटिना XDR मिनी LED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। दोनों के साथ ट्रू टोन और P3 वाइड कलर गेमट का सपोर्ट है। 12.9 इंच वाले टैब की ब्राइटनेस 1600 निट्स है। दोनों में 5जी का सपोर्ट है।

    iPad Pro (2022) के साथ थंडरबोल्ट कनेक्टिविटी है जो कि 6के रिजॉल्यूशन के लिए भी है। इसमें टाईप-सी पोर्ट दिया गया है और Wi-Fi 6E के साथ Bluetooth 5.3 भी है।

    iPad Pro (2022) में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.4 है। वहीं रियर में भी 12 मेगापिक्सल का ही कैमरा दिया गया है और वह भी अल्ट्रा वाइड एंगल है। दूसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का है जिसके साथ LiDAR स्कैनर भी है।

    iPad Pro (2022) के साथ 20W का टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट है और एडाप्टर बॉक्स में मिलेगा। इसमें चार स्पीकर और पांच माइक्रोफोन हैं। 11 इंच वाले टैब का वजन 470 ग्राम, जबकि 12.9 इंच का वजन 685 ग्राम है।