टाईप-सी पोर्ट के साथ Apple iPad (2022) हुआ लॉन्च, आईकॉनिक होम बटन हुआ गायब

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 19 Oct 2022 10:53 AM IST
सार

iPad (2022) को Apple A14 बायोनिक चिपसेट है जिसे लेकर 20 फीसदी बेहतर परफॉर्मेंस का दावा है। नए आईपैड में 10.9 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1640x2360 पिक्सल है और ब्राइटनेस 500 निट्स है।

Apple iPad 2022 Launched With 10.9 inch Screen and USB Type C
iPad (2022) - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल ने iPad Pro (2022) के साथ iPad (2022) को भी पेश किया है। iPad (2022) के साथ 10.9 इंच की डिस्प्ले दी गई ङै। इसके अलावा इस बार एपल ने होम बटन को हटा दिया है। iPad (2022) के साथ काफी पतला बॉर्डर दिया गया है और इसे चार कलर में पेश किया गया है जिनमें सिल्वर, ब्लू, येल्लो और पिंक शामिल हैं। इस बार टच आईडी को पावर बटन में दिया गया है। iPad (2022) को Apple A14 बायोनिक चिपसेट दिया गया है और टाईप-सी पोर्ट है।

    iPad (2022) की भारत में कीमत

    iPad 10 के 64 जीबी स्टोरेज और वाई-फाई वेरियंट की कीमत 44,900 रुपये है, वहीं 256 जीबी वेरियंट की कीमत 59,900 रुपये रखी गई है। वाई-फाई के साथ 64 जीबी स्टोरेज और सेलुलर वेरियंट की कीमत 59,900 रुपये और 256 जीबी की कीमत 74,900 रुपये है। स्टूडेंट के लिए इस टैब को ऑफर में बेचा जाएगा। Apple 9th Gen iPad की भी बिक्री भारत में अभी जारी है जिसे आप 33,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।

    ये भी पढ़ें : iPad Pro (2022) भारत में हुआ लॉन्च, 2TB स्टोरेज और Apple M2 से है लैस

    iPad (2022) की स्पेसिफिकेशन

    iPad (2022) को Apple A14 बायोनिक चिपसेट है जिसे लेकर 20 फीसदी बेहतर परफॉर्मेंस का दावा है। नए आईपैड में 10.9 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1640x2360 पिक्सल है और ब्राइटनेस 500 निट्स है। iPad (2022) के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग दी गई है जो कि 120fps स्लो मोशन में होगी।

    सबसे बड़ा बदलाव चार्जिंग को लेकर हुआ है। नए आईपैड को USB Type-C पोर्ट के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi 6 और 5G की भी कनेक्टिविटी है। iPad (2022) में iPadOS 16 मिलेगा।