एपल और गाना की साझेदारी: HomePod Mini पर सुन सकेंगे हैंड्स फ्री म्यूजिक
HomePod mini में गाना एप की पूरी लाइब्रेरी सपोर्ट करेगी और आप सिरी की मदद से 25 भाषाओं में करीब 45 मिलियन गाने सुन सकेंगे। Gaana की सर्विस फ्री और पेड दोनों है और HomePod mini के साथ हैंड्सफ्री दोनों में काम करेगा।

विस्तार
म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म गाना (Gaana) अब Apple HomePod mini स्मार्ट स्पीकर पर हैंड्सफ्री भी सपोर्ट करेगा यानी आप वॉयस कमांड के जरिए बी होमपॉड मिनी पर गाना के गाने प्ले कर सकते हैं। एपल के इस स्मार्ट स्पीकर की कीमत भारत में 9,900 रुपये है और इसमें डिफॉल्ट रूप से एपल म्यूजिक प्ले होता है।
अब HomePod mini में गाना एप की पूरी लाइब्रेरी सपोर्ट करेगी और आप सिरी की मदद से 25 भाषाओं में करीब 45 मिलियन गाने सुन सकेंगे। Gaana की सर्विस फ्री और पेड दोनों है और HomePod mini के साथ हैंड्सफ्री दोनों में काम करेगा।
हैंड्सफ्री स्ट्रीमिंग सर्विस को पहले Gaana एप के जरिए एक्टिवेट करना होगा। एक्टिवेट करने के लिए होमपैड से भी हो सकती है। इसके लिए सेटिंग में जाकर Connect with HomePod का विकल्प चुनना होगा और फिर बताए गए स्टेप को फॉलो करना होगा।
एक बार सेटअप होने के बाद आप Hey Siri, play (गाने का नाम) कमांड देने पर गाना प्ले हो जाएगा। यहां आपके लिए यह जानना जरूरी है कि पहले HomePod mini सिर्फ एपल म्यूजिक के साथ ही हैंड्सफ्री को सपोर्ट करता था। गाना के अलावा होमपॉड मिनी पर अब JioSaavn भी उपलब्ध हो गया है। जियोसावन पर आप 60 मिलियन से अधिक गाने सुन सकते हैं। गाना के अलावा जियोसावन भी अब एपल होमपॉड मिनी पर हैंड्सफ्री के जरिए काम करेगा।
एपल के HomePod mini स्मार्ट स्पीकर का मुकाबला गूगल के होममिनी और अमेजन के इको जैसे स्मार्ट स्पीकर से है। इन सभी स्मार्ट स्पीकर में थर्ड पार्टी एप्स का बहुत ही कम सपोर्ट है। एपल के स्पीकर में ब्लूटूथ के जरिए Apple AirPlay की मदद से आप म्यूजिक प्ले कर सकते हैं।
- नई शुरुआत: दिल्ली में खुला टेक्नो का पहला रिटेल आउटलेट, ये स्मार्टफोन रहेंगे उपलब्ध
- कॉलिंग फीचर और वॉटर रेसिस्टेंट के साथ Timex Fit 2.0 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च
- Samsung Galaxy M32 5G: 12 5G बैंड के साथ भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 20999 रुपये
- नई तैयारी: Mi ब्रांड हो सकता है बंद, इस नाम से बेचे जाएंगे शाओमी के स्मार्टफोन