Apple ने बढ़ाए MacBook और iPad के दाम: आगे iPhone भी हो सकता है महंगा, टिम कुक बोले- 100 साल में पहली देखा ऐसा

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीेSuyash Pandey
Thu, 25 Jun 2026 11:26 PM IST
सार

Apple Raises MacBook and iPad Prices:

एपल ने अपने मैकबुक और आईपैड की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। AI की बढ़ती मांग के कारण मेमोरी और स्टोरेज पार्ट्स महंगे हो गए हैं, जिसका सीधा असर अब ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा। स्थिति इतनी गंभीर है कि एपल सीईए टिम कुक ने इस महंगाई को '100 साल में आने वाली बाढ़' बताया है।

Apple Hikes MacBook and iPad Prices: Is the iPhone Next? Here's What Tim Cook Said
एपल ने दिया महंगाई का झटका - फोटो : एपल

    विस्तार

    अगर आप एपल का नया मैकबुक या आईपैड खरीदने की सोच रहे थे, तो आपके लिए एक बुरी खबर है। काफी समय से चल रही अफवाहें अब सच हो गई हैं। दिग्गज टेक कंपनी एपल ने अपने मैकबुक और आईपैड की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। भारत में भी एपल के ऑनलाइन स्टोर पर नई और बढ़ी हुई कीमतें अपडेट कर दी गई हैं। एंड्रॉयड कंपनियां पहले से ही अपने गैजेट्स महंगे कर रही थीं, और अब एपल भी इसी कतार में खड़ी हो गई है।

    अचानक क्यों बढ़ गए दाम?

    एपल ने बताया है कि इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री इस वक्त एक बहुत बड़ी चुनौती का सामना कर रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डेटा सेंटर्स के तेजी से बढ़ने के कारण दुनिया भर में मेमोरी और स्टोरेज कॉम्पोनेंट्स की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है। मांग ज्यादा होने के कारण इन पार्ट्स की लागत आसमान छू रही है। एपल का कहना है कि अब वो एक ऐसे मोड़ पर आ गए हैं जहां उन्हें प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ानी ही पड़ेंगी।

    "हमने कॉम्पोनेंट्स की कीमतों में इतनी तेज बढ़ोतरी पहले कभी नहीं देखी है। हम जानते हैं कि यह ग्राहकों के लिए अच्छी खबर नहीं है और हम इसका समाधान तलाशने पर काम कर रहे हैं।" - एपल

    टिम कुक ने की '100 साल में आने वाली बाढ़' से तुलना

    कीमतों में इस बेतहाशा बढ़ोतरी पर एपल के सीईओ टिम कुक का बयान भी सामने आया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, कुक ने इस स्थिति को 100 साल में एक बार आने वाली बाढ़ जैसा बताया है।

    उन्होंने कहा कि अपने 40 साल से भी लंबे करियर में उन्होंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। पार्ट्स की लागत इतनी ज्यादा हो गई है कि कंपनी अब इसका बोझ खुद नहीं उठा सकती और ग्राहकों को इसका असर झेलना पड़ेगा।

    भारत में अब कितने के मिलेंगे मैकबुक और आईपैड?

    गुरुवार सुबह एपल का भारतीय ऑनलाइन स्टोर कुछ देर के लिए डाउन हुआ था और जब यह वापस आया, तो सभी कीमतें बढ़ चुकी थीं। यहां देखें नए दाम:

    मैकबुक एयर

    अगर आसान भाषा में समझें तो, जिस कीमत पर पहले 15-इंच वाला बड़ा मॉडल मिलता था, अब उस कीमत पर आपको 13-इंच वाला छोटा मॉडल मिलेगा।

    13-इंच मॉडल:

    लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹1,19,900 थी, जो अब बढ़कर ₹1,49,900 हो गई है।15-इंच मॉडल:लॉन्च कीमत ₹1,44,900 थी, जिसे बढ़ाकर अब ₹1,79,900 कर दिया गया है।

    आईपैड एयर

    आईपैड की कीमतों में भी लॉन्च प्राइस के मुकाबले इजाफा देखने को मिला है।

    11-इंच मॉडल:

    नई कीमत ₹89,90013-इंच मॉडल:नई कीमत ₹1,19,900

    मैकबुक नियो

    एपल की भारतीय वेबसाइट पर फिलहाल मैकबुक नियो के सारे मॉडल्स खरीदारी के लिए उपलब्ध नहीं हैं। कंपनी सिर्फ एक ही मॉडल दिखा रही है जिसकी कीमत ₹79,900 है। अगर यह 512GB वाला मॉडल है, तो इसकी कीमत में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    ध्यान दें:

    जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में एपल के कुछ और गैजेट्स की कीमतों में भी आग लग सकती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें