एपल का स्मार्ट बोतल हुआ लॉन्च, पानी पीने के लिए फोन पर भेजता है अलर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 29 Apr 2022 10:20 AM IST
सार

एपल का Apple HidrateSpark एक पानी का बोतल है जिसे एपल के अमेरिकी स्टोर पर 59.95 डॉलर यानी करीब 4,600 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Apple Water Bottle HidrateSpark Launched Check Features, Specifications and Price In India
Apple Water Bottle - फोटो : apple

    विस्तार

    एपल के आईफोन, मैकबुक और आईपैड जैसे प्रोडक्ट के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एपल के पास कई ऐसे प्रोडक्ट्स भी हैं जिन पर आपको यकीन नहीं होगा कि इन्हें एपल ने ही तैयार किया है। अपने अनोखे प्रोडक्ट के लिए एपल जाना जाता है। अब Apple ने एक स्मार्ट बोतल लॉन्च करने दुनिया को चौंका दिया है। इससे पहले एपल ने फोन को साफ करने वाला एक कपड़ा 1,900 रुपये में लॉन्च किया था। एपल के इस खास बोतल का नाम HidrateSpark रखा गया है।

    एपल का Apple HidrateSpark एक पानी का बोतल है जिसे एपल के अमेरिकी स्टोर पर 59.95 डॉलर यानी करीब 4,600 रुपये में लिस्ट किया गया है। फिलहाल यह बोतल अमेरिकी बाजार में उपलब्ध है और अन्य मार्केट में इसकी उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    Apple HidrateSpark को स्मार्ट बोतल इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है। यह बोतल आपके पानी पीने की आदत को मॉनिटर करता है और आईके आईफोन के एपल हेल्थ एप में डाटा भेजता है।

    Apple HidrateSpark को दो वेरियंट में पेश किया गया है। पहला वेरियंट HidrateSpark Pro है और दूसरा वेरियंट HidrateSpark Pro STEEL है। इन दोनों वेरियंट की कीमतें क्रमशः 59.95 डॉलर और 79.95 डॉलर्स हैं।

    HidrateSpark Pro STEEL को सिल्वर और ब्लैक दो कलर में खरीदा जा सकेगा। इस बोतल में एक LED सेंसर भी लगा है जिसके साथ ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी है। बोतल पानी पीने के लिए फोन पर अलर्ट भी भेजता है। HidrateSpark Pro को ब्लैक और ग्रीन कलर में पहले वाले वेरियंट जैसे फीचर्स के साथ खरीदा जा सकेगा।