फोन के साथ चार्जर ना देना पड़ा महंगा: Apple पर लगा 164 करोड़ रुपये का जुर्माना, भारत में कब होगा ऐसा फैसला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 14 Oct 2022 10:50 AM IST
सार

एपल पर इससे पहले भी पिछले महीने ब्राजील के न्याय मंत्रालय ने इसी मुद्दे को लेकर करीब 2.5 मिलियन डॉलर का अलग जुर्माना लगाया था। एपल ने iPhone 12 के साथ अक्तूबर 2020 से चार्जर ना देने की शुरुआत की थी।

विज्ञापन
Apple Fined 20 Million usd in Brazilian For iPhones selling Without Chargers
iphone 12 without charger - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    स्मार्टफोन के साथ चार्जर ना देना अब एक ट्रेंड बन गया है। इसकी शुरुआत एपल ने की और अब गूगल, सैमसंग से लेकर शाओमी जैसी कंपनियां भी अपने फोन के साथ चार्जर नहीं दे रही हैं। अब एपल का यह फैसला उसे काफी महंगा पड़ गया है। ब्राजील में बिना चार्जर आईफोन बेचने को लेकर एपल पर 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 164 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है।

    ब्राजील की कोर्ट के एक न्यायाधीश ने कहा है कि एपल ने आईफोन के साथ चार्जर ना देकार ग्राहकों को एक अतिरिक्त प्रोडक्ट खरीदने के लिए मजबूर किया है। एपल पर इससे पहले भी पिछले महीने ब्राजील के न्याय मंत्रालय ने इसी मुद्दे को लेकर करीब 2.5 मिलियन डॉलर का अलग जुर्माना लगाया था। एपल ने iPhone 12 के साथ अक्तूबर 2020 से चार्जर ना देने की शुरुआत की थी। एपल पर फ्रांस में भी इसी तरह का जुर्माना लग चुका है।

    विज्ञापन

    इससे पहले एपल के आईफोन 14 सीरीज की लॉन्चिंग से ठीक पहले भी ब्राजील ने एपल को बड़ा झटका दिया था। ब्राजील की सरकार ने पूरे देश में बिना चार्जर वाले आईफोन की बिक्री को पिछले महीने ही बंद करने का आदेश दिया है। इसके अलावा ब्राजील की सरकार ने आईफोन के साथ चार्जर ना देने को लेकर एपल पर करीब 18 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पिछले सप्ताह ही यूरोपियन यूनियन ने कहा था कि 2024 के अंत तक सभी डिवाइस के साथ एक ही चार्जर दिया जाएगा जो कि टाईप-सी पोर्ट होगा। इस फैसले का सबसे बड़ा नुकसान एपल को होगा, क्योंकि एपल को अपने सभी प्रोडक्ट की डिजाइन में बदलाव करने होंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें