Apple Event: आठ मार्च को होगा एपल का इवेंट, लॉन्च हो सकता है सबसे सस्ता आईफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Mar 2022 11:03 AM IST
सार

मैकबुक के अलावा इस इवेंट में iPhone SE 3 लॉन्च हो सकता है जो कि iPhone SE 2 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। नए फोन के साथ 5जी सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें A15 बायोनिक चिपसेट मिल सकता है।

विज्ञापन
Apple Event March 8 iphone se 3 New MacBook Mac mini and iPad Air Expected
Apple Event - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    एपल ने अपने इवेंट का एलान कर दिया है। आठ मार्च 2022 को होने वाला यह एपल का इस साल का पहला इवेंट होगा। आठ मार्च होने वाले इवेंट में नए MacBook Pro, MacBook Air, Mac mini और iMac Pro के लॉन्च होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि इन सभी प्रोडक्ट को एपल अपने Apple M1 और M2 silicon चिपसेट के साथ पेश कर सकता है। इस इवेंट में सबकी नजरें iPhone SE 3 पर होने वाली है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि यह एपल का सबसे सस्ता आईफोन होगा।

    Apple के इस इवेंट का आयोजन आठ मार्च को भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे होगा। इवेंट को कंपनी के यूट्यूब चैनल के अलावा एपल टीवी पर लाइव देखा जा सकेगा। एपल ने इस इवेंट में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट के बारे में जानकारी साझा नहीं की है लेकिन Peek Performance टैगलाइन का जरूर इस्तेमाल किया है। इवेंट के टीजर में मल्टीकलर का इस्तेमाल किया गया है यानी इस बार फिर से आईफोन को एक नए कलर में पेश किए जाने की उम्मीद है।

    विज्ञापन

    क्या-क्या हो सकता है लॉन्च

    एपल ने आधिकारिक तौर पर तो इस इवेंट में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट के बारे में कुछ नहीं कहा है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक इवेंट में नया मैकबुक पेश हो सकता है। कहा जा रहा है कि इवेंट में लॉन्च होने वाले मैकबुक में M2, M1 Pro, M1 Max चिपसेट का सपोर्ट मिल सकता है। नए MacBook Pro, MacBook Air और Mac mini को M2, जबकि नए iMac Pro को M1 Pro और M1 Max चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    MacBook Air के नए वर्जन के भी आने की उम्मीदें हैं। मैकबुक के अलावा इस इवेंट में iPhone SE 3 लॉन्च हो सकता है जो कि iPhone SE 2 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। नए फोन के साथ 5जी सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें A15 बायोनिक चिपसेट मिल सकता है। इसके अलावा नए फोन में बेहतर कैमरा भी दिया जा सकता है। iPhone SE 3 की कीमत 300 डॉलर यानी करीब 22,700 रुपये हो सकती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें