Apple Watch Series 8 : खुद एपल नहीं पढ़ सकेगा वॉच का डाटा, महिलाओं के लिए भी आए नए फीचर्स
नई एपल वॉच 8 में बड़ी ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (एओडी) और ज्यादा ब्राइटनेस है, ताकि नोटिफिकेशन पढ़ना आसान हो। फॉल डिटेक्शन, स्लीप पैटर्न, ईसीजी, रक्त में ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर के साथ महिलाओं को ध्यान में रखकर तापमान सेंसर दिया गया है।

विस्तार
एपल के चाहने वालों के लिए अगली पीढ़ी के iPhones का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। कंपनी ने बुधवार रात 10:30 (भारतीय समयानुसार) आईफोन-14 से लेकर नए प्रो एपल वॉच मॉडल तक कुछ बड़ी घोषणाएं की। वहीं एपल की तीन नई स्मार्ट वॉच में भी कार हादसे को भांपकर आपात नंबरों पर फोन करने का फीचर दिया है। वॉच में दर्ज डाटा खुद एपल भी नहीं पढ़ सकेगा, यूजर ही इसे पढ़ और शेयर कर सकेंगे।
जीपीएस मॉडल : 399 डॉलर
सेल्युलर मॉडल : 499 डॉलर
चार रंगों और तीन स्टील शेड में जारी इन नई एपल वॉच 8 में बड़ी ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (एओडी) और ज्यादा ब्राइटनेस है, ताकि नोटिफिकेशन पढ़ना आसान हो। फॉल डिटेक्शन, स्लीप पैटर्न, ईसीजी, रक्त में ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर के साथ महिलाओं को ध्यान में रखकर तापमान सेंसर दिया गया है। यह पीरियड साइकल ट्रैकिंग करेगी, ऑव्यूलेशन चक्र की तारीख बताएगी, जिससे सेहत पर नजर रखने में मदद मिलेगी। इसकी बैटरी लाइफ 18 घंटे है, जो लो-पावर मोड के 36 घंटे तक बढ़ाई जा सकती है।
एपल वॉच एसई सेकंड जनरेशन
फीचर्स
: एक्टिविटी ट्रैकिंग, स्विम प्रूफ, आपात सेवाएं, फॉल डिटेक्शन, कार एक्सीडेंट डिटेक्शन। फैमली सेटअप से बच्चों की वॉच को अभिभावक के फोन से कनेक्ट कर उनकी लोकेशन व जरूरी जानकारियां ली जा सकेंगी।
जीपीएस मॉडल - 249 डॉलर
सेल्यूलर मॉडल - 299 डॉलर
एपल वॉच अल्ट्रा
तीसरी वॉच अल्ट्रा एयरोस्पेस ग्रेड टाइटेनियम अब तक के सबसे ब्राइट डिस्प्ले से युक्त है। 36 घंटे की बैटरी लाइफ है, जो 60 घंटे बढ़ाई जा सकेगी। डुअल फ्रीक्वेंसी जीपीएस इमारतों, विषम भौगोलिक स्थिति व पर्यावरण में भी सही जीपीएस जानकारी देगी। कीमत : 799 डॉलर से शुरू
एयरपॉड्स प्रो नेक्स्ट जनरेशन
दावा है, एच2 नेक्स्ट जनरेशन एपल सिलिकॉन से बने नए एयरपॉड्स यूजर्स को स्टेज पर खड़े होकर संगीतकार को सुनने जैसा अनुभव देंगे। साथ ही, यूजर के सिर व कान के आकार के अनुसार संगीत की आवाज को प्रस्तुत करेंगे।
पहली बार टच कंट्रोल मिला है। एयरपॉड को अंगुली से छूकर आवाज बढ़ाई-घटाई जा सकेगी। बैटरी लाइफ 6 घंटे की है, चार्जिंग केस के साथ 30 घंटे तक हो जाती है, जो मौजूदा से 30% अधिक है। कीमत : 249 डॉलर