Apple का बड़ा फैसला, USB-C पोर्ट के साथ लॉन्च होंगे नए आईफोन
Joswiak ने यह भी कहा है कि केवल यूरोपियन यूनियन वाले देशों में ही नहीं, बल्कि दुनिया के तमाम देशों में बिकने वाले आईफोन भी USB-C पोर्ट वाले होंगे। ऐसे में भारतीय बाजार के लिए एपल को बड़े बदलाव नहीं करने होंगे, क्योंकि भारत सरकार भी कॉमन चार्जर पर विचार कर रही है।

विस्तार
एक लंबे विरोध के बाद आखिरकार एपल ने USB-C चार्जिंग पोर्ट को स्वीकार कर लिया है। एपल ने कहा है कि आने वाले आईफोन टाईप-सी पोर्ट के साथ आएंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि iPhone 15 या 16 सीरीज को टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ पेस किया जाएगा।
इसकी जानकारी एपल के मार्केटिंग हेड Greg Joswiak ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है। आईफोन के लिए यूएसबी-सी पर स्विच करने की एपल की योजना के बारे में पूछे जाने पर, जोस्विआक ने कहा, जाहिर है, हमें इसका पालन करना होगा, हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। बता दें कि यूरोपियन यूनियन ने 2024 से सभी डिवाइस में टाईप-सी पोर्ट देने देने का आदेश दिया है।
Joswiak ने यह भी कहा है कि केवल यूरोपियन यूनियन वाले देशों में ही नहीं, बल्कि दुनिया के तमाम देशों में बिकने वाले आईफोन भी USB-C पोर्ट वाले होंगे। ऐसे में भारतीय बाजार के लिए एपल को बड़े बदलाव नहीं करने होंगे, क्योंकि भारत सरकार भी कॉमन चार्जर पर विचार कर रही है।
फिलहाल एपल के आईफोन और आईपैड लाइटनिंग पोर्ट के साथ आते हैं जो कि एपल का एक्सक्लूसिव पोर्ट है। एपल के अलावा कोई अन्य कंपनी इस चार्जिंग पोर्ट का इस्तेमाल नहीं करती है। हाल ही में लॉन्च हुए आईफोन 14 सीरीज के साथ टाईप-सी पोर्ट की उम्मीद की गई थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।