Apple ने लॉन्च किया ट्रांसपैरेंट डिजाइन वाला ईयरबड्स, 36 घंटे तक नॉन-स्टॉप सुनें म्यूजिक
Beats Studio Buds+ की बैटरी को लेकर 36 घंटे के बैकअप का दावा है। बड्स का प्लेबैक टाइम 9 घंटे का है। इसमें फास्ट चार्जिंग भी है जिसे लेकर दावा है कि 5 मिनट की चार्जिंग के बाद 1 घंटे का बैकअप मिलेगा। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलता है।

विस्तार
एपल ने Beats Studio Buds+ का लॉन्च कर दिया है जो कि Beats Studio Buds का अपग्रेडेड वर्जन है। Beats Studio Buds+ के साथ ट्रांसपैरेंट डिजाइन दी गई है। Beats Studio Buds+ के साथ एंड्रॉयड का सपोर्ट है और इसमें गूगल फास्ट पेयर और वन टच पेयरिंग भी मिलता है। Beats Studio Buds+ के साथ फाइंड माय सपोर्ट भी मिलता है जो कि iOS के लिए है। Beats Studio Buds+ की बैटरी को लेकर 36 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।
Beats Studio Buds+ की कीमत 169.99 डॉलर यानी करीब 14,000 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री कंपनी की अमेरिकी साइट से हो रही है। Beats Studio Buds+ को ट्रांसपैरेंट डिजाइन के साथ ब्लैक-गोल्ड और इवोरी कलर में खरीदा जा सकता है।
Beats Studio Buds+ में दो डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। इसमें एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) और ट्रांसपैरेंसी मोड भी है। Beats Studio Buds+ में गूगल फास्ट पेयर, ऑडियो स्विच, गूगल फाइंड माय डिवाइस, ओवर द एयर अपडेट और वर्चुअल असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है।
- YouTube ने कर दिया बड़ा बदलाव, अब स्मार्ट टीवी पर वीडियो देखने का मजा होगा किरकिरा
- Realme का सस्ता स्मार्टफोन 33W की फास्ट चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च, कीमत नौ हजार रुपये से भी कम
- Zebronics Zeb Pods-1 ईयरबड्स भारत में लॉन्च, इस सस्ते बड्स में भी मिलता है ANC
- Black + Decker की भारतीय बाजार में हुई एंट्री, लॉन्च किए वॉशिंग मशीन और AC, मिलेगी दो साल की वारंटी