Apple Event: नए एडिटिंग टूल के साथ Apple Pencil Pro लॉन्च, गुम होने पर ट्रैक भी कर सकेंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 08 May 2024 10:10 AM IST
सार

सबसे खास बात यह है कि Apple Pencil Pro को Find My network के साथ पेश किया गया है यानी आप इसे ट्रैक भी कर सकेंगे। पेंसिल को दबाकर नए टूल का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें नए एडिटिंग टूल और वायरलेस पेयरिंग दी गई है।

विज्ञापन
Apple announced Apple Pencil Pro in loos event price in India and specifications
Apple Pencil Pro - फोटो : Apple

    विस्तार

    Apple ने अपने Loose इवेंट में iPad Pro (2024), iPad Air (2024) के अलावा Apple Pencil Pro भी लॉन्च किया है। आईपैड प्रो कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल आईपैड है, क्योंकि इसमें M4 चिपसेट दिया गया है जिसका इस्तेमाल एपल ने पहली बार अपनी किसी डिवाइस में किया है। एपल के मैकबुक में भी इस चिपसेट का इस्तेमाल अभी तक नहीं हुआ है। Apple Pencil Pro भी कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल पेंसिल है। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं...

    Apple Pencil Pro की कीमत 11,900 रुपये है। एपल ने मैजिक कीबोर्ड भी पेश की है जिसके 11 इंच की कीमत 29,900 रुपये और 13 इंच की कीमत 33,900 रुपये है।

    विज्ञापन

    एपल पेंसिल प्रो के फीचर्स की बात कें तो इसमें नया सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें एक स्पेशल हैप्टिक इंजन भी है जो कि गेस्चर के लिए है। इसमें जायरोस्कोप भी है जिसकी मदद से ओरिएंटेशन को बदला जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सबसे खास बात यह है कि Apple Pencil Pro को Find My network के साथ पेश किया गया है यानी आप इसे ट्रैक भी कर सकेंगे। पेंसिल को दबाकर नए टूल का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें नए एडिटिंग टूल और वायरलेस पेयरिंग दी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें