Apple AirPods Pro खास फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, कल से शुरू होगी सेल

अमेरिका की टेक कंपनी एपल (Apple) ने अपने सबसे खास ईयरफोन एयरपॉड्स प्रो (Apple AirPods Pro) को लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी के इस डिवाइस को लेकर कई रिपोर्ट्स लीक हुई थी। साथ ही यूजर्स को एयरपॉड्स में न्वॉइज कैंसिलेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे।
कंपनी ने दावा किया है कि इस ईयरफोन की बैटरी एक बार चार्ज होने पर 24 घंटे तक चलेगी। वहीं, एपल ने एयरपॉड्स प्रो की कीमत 249 डॉलर (24,900 रुपये) रखी है। इसके अलावा ग्राहक इस डिवाइस को कल यानी 30 अक्टूबर से खरीद सकेंगे। वायरलैस ईयरफोन के साथ चार्जिंग केस दिया गया है, जो सिंगल चार्ज में 4 घंटे तक काम करेगा।
इसे भी पढ़ें : Vodafone ने उतारा धमाकेदार प्लान, यूजर्स को मिलेगा रोजाना 2GB डाटा, देगा जियो को टक्कर
Apple AirPods Pro की स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने इस ब्लूटूथ ईयरफोन में एच1 चिप दी है, जो 10 ऑडियो कोर की सुविधा देती है। साथ ही यूजर्स को Siri का सपोर्ट मिलेगा। खास फीचर की बात करें तो कंपनी ने इसमें न्वॉइज कैंसिलेशन वाला फीचर दिया है, जिसमें यूजर्स को ईयरफोन लगाने के बाद बाहरी आवाजें सुनाई नहीं देंगी। इसके अलावा यूजर्स एयरपॉड्स प्रो के जरिए कॉल रिसीव और कट कर सकेंगे।
Apple AirPods Pro में मिलेगा कम्फर्टिबिलिटी फीचर
अगर यूजर के कान में ईयरबड्स फिट नहीं हुए हैं, तो यह डिवाइस खुद इसकी जानकारी देगा। जिससे यूजर्स बेहतरीन साउंड सुन सके। साथ ही एपल ने इस ईयरफोन में फोर्स सेंसर दिया है, जो ऑटोमेटिकली न्वॉइज कैंसिलेशन और ट्रांसपेरेंसी मोड को चेंज करता है।
- Xiaomi इस दिन पांच रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन करेगा लॉन्च, मिलेगा 108 मेगापिक्सल का सेंसर
- Vodafone ने उतारा धमाकेदार प्लान, यूजर्स को मिलेगा रोजाना 2GB डाटा, देगा जियो को टक्कर
- चीनी कंपनी शाओमी के स्मार्टफोन क्यों हो रहे हैं भारत में लोकप्रिय, ये है कंपनी की रणनीति
- इन जगहों पर भूलकर भी ना रखें स्मार्टफोन, नहीं तो होगी गंभीर बीमारी