Apple AirPods 3 Review: 2021 का बेस्ट ट्रू वायरलेस हेडसेट

प्रदीप पाण्डेय
Sat, 11 Dec 2021 05:08 PM IST
सार

Apple AirPods 3 की भारत में कीमत 18,500 रुपये रखी गई है। 2019 में AirPods 2 को भारत में 14,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। एयरपॉड को इस बार कई सारे बदलाव के साथ बाजार में उतारा गया है।

विज्ञापन
Apple AirPods 3rd Generation review in Hindi price in India and much more
Apple AirPods 3 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    एपल के नए एयरपॉड Apple AirPods 3 की बिक्री भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में हो रही है। नया एयरपॉड AirPods 2 का अपग्रेडेड वर्जन है। पहले एयरपॉड को 2016 में लॉन्च किया गया था। नया Apple AirPods 3 डिजाइन के मामले में AirPods Pro जैसा है, हालांकि स्टेम्स को थोड़ा छोटा किया गया है, ताकि ग्रिपिंग अच्छी बने। Apple AirPods 3 को वायरलेस चार्जिंग के साथ पेश किया गया है जो कि एपल के MagSafe को भी सपोर्ट करता है। Apple AirPods 3 की भारत में कीमत 18,500 रुपये रखी गई है। 2019 में AirPods 2 को भारत में 14,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। एयरपॉड को इस बार कई सारे बदलाव के साथ बाजार में उतारा गया है। आइए रिव्यू में जानते हैं क्या AirPods 3 साल 2021 का बेस्ट ईयरबड्स है?

    Apple AirPods 3 Review: स्पेसिफिकेशन

    Apple AirPods 3
    Apple AirPods 3 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    नए एयरपॉड में फोर्स सेंसर दिया गया है जो कि प्रेशर कंट्रोल के लिए है। इसके साथ हैंड्स फ्री का भी सपोर्ट है। ‘Hey Siri' के साथ वॉयस असिस्टेंट को एक्टिव किया जा सकता है। Apple AirPods 3 के साथ डॉल्बी एटमॉस का भी सपोर्ट है। एयरपॉड में हाई डायनेमिक एम्पलिफायर भी है। फुल एचडी वॉयस क्वॉलिटी के लिए AAC-ELD कोडेक भी दिया गया है। Apple AirPods 3 में स्कीन डिटेक्शन है जिसे लेकर बहुत ही सटीकता का दावा किया गया है।

    विज्ञापन
    Apple AirPods 3 Review: 2021 का बेस्ट ट्रू वायरलेस हेडसेट

    दावा है कि किसी भी एयरपॉड को कान से निकालने के बाद म्यूजिक बंद हो जाएगी। Apple AirPods 3 की बैटरी को लेकर 6 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। चार्जिंग केस के साथ बैटरी को लेकर 30 घंटे तक का दावा किया गया है। नए AirPods के साथ Apple Music Voice को भी पेश किया गया है जो कि एक सब्सक्रिप्शन आधारित प्लान है जिसकी मासिक शुल्क 49 रुपये है। यह खासतौर पर एपल म्यूजिक के साथ सिरी के साथ उपलब्ध है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Apple AirPods 3 Review: डिजाइन

    Apple AirPods 3
    Apple AirPods 3 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    AirPods 3 के साथ आपको एक नई डिजाइन मिलेगी। यदि आपने AirPods 2 को इस्तेमाल किया है तो फर्क साफ महसूस होगा। AirPods 3 की डिजाइन AirPods Pro से प्रेरित है। ईयरपिस के स्टेम को छोटा किया गया है। इसके अलाव टच कंट्रोल को भी बेहतर बनाया गया है। टच कंट्रोल देखने में किसी बटन जैसा है लेकिन वास्तव में यह सिर्फ डिजाइन ही है। AirPods Pro में सिलिकॉन ईयरटिप है, जबकि इसमें नहीं है। सिलिकॉन टिप होने की वजह से बाहरी आवाज कानों में आराम से पहुंचती है।

    Apple AirPods 3 Review: 2021 का बेस्ट ट्रू वायरलेस हेडसेट

    इसमें सबसे पहले वाले AirPods की तरह आउटर ईयर फिट है, हालांकि नए AirPods के ईयरपिस थोड़े बड़े हैं और स्पीकर ग्रिल भी बड़ा है। AirPods 3 को सिर्फ व्हाइट कलर में ही खरीदा जा सकता है। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX4 की रेटिंग मिली है। चार्जिंग केस के साथ वायरलेस चार्जिंग और मैगसेफ का सपोर्ट है। चार्जिंग पोर्ट केस के नीचे की ओर है। पेयरिंग बटन पीछे की ओर और इंडिकेटर लाइफ फ्रंट में है। बॉक्स में चार्जिंग के लिए केवल एक यूएसबी टाईप-सी टू लाइटनिंग केबल मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें