Anker Soundcore Life Note 3 ईयरबड्स भारत में हुआ लॉन्च, मिलेंगे स्पेशल फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Jan 2022 09:43 AM IST
सार

इसमें गेमिंग मोड भी है। इसके साथ शानदार बास का भी दावा किया गया है। साउंडकोर के इस ईयरबड्स में वर्क से प्ले मोड में स्विच करने की भी सुविधा दी गई है।

विज्ञापन
Anker Soundcore Life Note 3 TWS Earbuds launched in India with Gaming Mode
Anker Soundcore Life Note 3 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    ऑडियो टेक्नोलॉजी में दुनिया की प्रमुख कंपनी साउंडकोर बाय अंकर ने भारत में लाइफ नोट 3 हेडसेट लॉन्च करने की घोषणा कर अपनी टीडब्ल्यूएस सीरीज को मजबूत किया है। Anker Soundcore Life Note 3 में न्वाइज कैंसलिंग दिया गया है। इसके अलावा इसमें गेमिंग मोड भी है। इसके साथ शानदार बास का भी दावा किया गया है। साउंडकोर के इस ईयरबड्स में वर्क से प्ले मोड में स्विच करने की भी सुविधा दी गई है।

    Anker Soundcore Life Note 3 क कीमत

    Anker Soundcore Life Note 3 की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है और इसे ब्लैक कलर में 18 महीने की वारंटी के साथ फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Anker Soundcore Life Note 3 की स्पेसिफिकेशन

    साउंडकोर लाइफ नोट 3 साइज में काफी छोटे हैं। यह नया वायरलेस ईयरबड्स कार्बन फाइबर पैटर्न फिनिश के साथ वाले केस में आता है। कान के कर्व या घुमाव के आकार के हिसाब से इन्हें डिजाइन किया गया है। लाइफ नोट 3 टीडब्ल्यूएस में 11 एमएम का कंपोजिट ड्राइवर है जिसे लेकर जबरदस्त बास का दावा किया गया है। इसकी बैटरी को लेकर 35 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह टीडब्ल्यूएस मल्टी-मोड नॉइज कैंसलेशन को सपोर्ट करता है। इससे यूजर्स को बिना किसी रुकावट के संगीत सुनने का मजा मिलता है, जो अनुकूल अनुभव देने के लिए जगह के अनुसार नॉइज कैसलेंशन को बेहतर तालमेल से सिस्टम में शामिल करता है। इसके साथ एप का भी सपोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से आप म्यूजिक के मोड को बदल सकेंगे।

    यह टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स तीन अलग-अलग ट्रांसपेरेंसी मोड्स के साथ आता है। ईयरबड्स के साउंडकोर एप से कंट्रोल किया जा सकता है। यह एप यूजर्स को ईक्यू प्रोफाइल बनाने की इजाजत देता है।यूजर्स 22 अलग-अलग ईक्यू सेटिंग्स में से अपने काम की सेटिंग को चुन सकते हैं। लाइफ नोट 3 न्वाइज कैंसलिंग ईयरबड्स में 6 माइक्रोफोन हैं। एप में फाइंड माई हैंडसेट भी मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें