अमेरिकी कंपनी Anker ने भारत में लॉन्च किया फोर इन वन USB-C हब

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 25 Nov 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
Anker launches multi-functional and slim 4 in 1 USB C Hub for smart devices
Anker 4 in 1 USB C Hub - फोटो : Amar Ujala

    अमेरिकी कंपनी एंकर (Anker) ने भारतीय बाजार में फोर इन वन यूएसबी-सी हब को लॉन्च कर दिया है। यूएसबी-सी हब यूएसबी 2.0 की तुलना में गैजेट्स को 10 गुना तेजी से चार्ज करता है। इससे डाटा बहुत तेजी से सिंक होता है। इस हब की कीमत 3,299 रुपये है। यह अमेजन और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।

    एंकर का 4 इन 1 हब अपने कनेक्टिविटी स्टेशन से एक साथ कई डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है। मेकबुक प्रो, आईमैक प्रो और गूगल क्रोम बुक पिक्सल के लिए डिजाइन किया गया यह हब कनेक्टिवटी के विस्तार का एक विकल्प हो सकता है। इसकी पावर डिलीवरी 60 वॉट है जिसके जरिए आप यूएसबी-सी और यूसीबी-ए कनेक्टिविटी वाली डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    ड्राइव से डाटा को सिंक करना हो, यूएसबी से कई डिवाइसेज को प्लग-इन करना हो या फुल स्पीड में डिवाइसेज को चार्ज करना हो, यह इंटेलिजेंट स्मार्ट चार्जर हर मामले में बेहतर है। इस हब के जरिए 5 जीबीपीएस की स्पीड से डाटा ट्रांसफर किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह हब काफी शाइनिंग और स्टाइलिश है। इसे बोल्ड ब्लैक फिनिश में खरीदा जा सकता है। इसका वजन केवल 160 ग्राम है। इसके साथ 18 महीने की वारंटी मिल रही है।

    इसकी लॉन्चिंग पर एंकर इनोवेशन इंडिया और सार्क के कंट्री हेड गोपाल जयराज ने कहा, 'हम लगातार तकनीक पर आधारित नए-नए समाधानों की तलाश में रहते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को होने वाले अनुभव को बेहतर बनाया जा सके। क्वॉलिटी प्रॉडक्ट्स बनाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ने हमें सबसे पसंदीदा ब्रैंड बना दिया है।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें