मार्केट में आया 140W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, फोन को छह बार कर सकता है चार्ज

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 12 Aug 2022 02:17 PM IST
सार

Anker 737 PowerCore 24K कंपनी की ओर से आने वाला अब तक सबसे एडवांस्ड पावरबैंक है, इसमें 24,000mAh की पॉवर के साथ 140W तक की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इस पावरबैंक की मदद से लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल फोन की भी फास्ट चार्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
Anker 737 PowerCore 24K 24,000mAh Power Bank launched details in hindi
Anker 737 PowerCore 24K - फोटो : Anker

    विस्तार

    इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Anker ने अपने नए पावरबैंक Anker 737 PowerCore 24K को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की ओर से आने वाला अब तक सबसे एडवांस्ड पावरबैंक है, इसमें 24,000mAh की पावर के साथ 140W तक की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इस पावरबैंक की मदद से लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल फोन की भी फास्ट चार्ज किया जा सकता है। पावरबैंक में USB टाइप-सी पोर्ट और USB टाइप-ए पोर्ट का सपोर्ट भी दिया गया है। चलिए जानतें हैं Anker 737 PowerCore 24K के अन्य फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...

    Anker ने फिलहाल इस पावरबैंक को अमेरिका में ही लॉन्च किया है। कंपनी जल्द ही इसे भारतीय मार्केट में भी पेश करेगी। Anker 737 PowerCore 24K को 149 डॉलर यानी लगभग 12,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस पावरबैंक को सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। हालांकि इस पावरबैंक को भारत में इससे कम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    Anker 737 PowerCore 24K में 24,000mAh की पावर दी गई है, जिससे आपके फोन को 4 से 5 बार आराम से चार्ज किया जा सकता है। पावरबैंक में दो USB टाइप-सी पोर्ट और एक USB टाइप-ए पोर्ट के साथ 140W तक की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिलता है। इससे मोबाइल के साथ-साथ लैपटॉप और टेबलैट को भी आसानी से चार्ज किया जा सकता है। इसमें एक साथ कई डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है। पावरबैंक के साथ आपको कोई भी केबल नहीं मिलता है, आपको PD 3.1 कंपेटिबल केबल अलग से खरीदना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Anker 737 PowerCore 24K में इनबिल्ट कलर डिस्प्ले देखने को मिलती है, जो बैटरी परसेंटेज और बैटरी हेल्थ के साथ चार्जिंग आउटपुट को भी दिखाता है। आपको बता दें कि पावरबैंक की डिस्प्ले 24 घंटे में 15 फीसदी पावर कंज्यूम करती है, इसलिए आप चाहें तो पावरबैंक की डिस्प्ले को बंद भी कर सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें