Android 17 Update: गूगल पिक्सल यूजर्स के लिए खुशखबरी, 20 से ज्यादा स्मार्टफोन को मिलेगा OS अपडेट, देखें लिस्ट
Android 17 Update For Pixel Phones:
गूगल ने एंड्रॉयड 17 के लिए एलिजिबल पिक्सेल फोंस की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें Pixel 6 से लेकर Pixel 10 सीरीज तक के फोन शामिल हैं। स्टेबल अपडेट जून 2026 तक आने की उम्मीद है।

विस्तार
गूगल पिक्सेल स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। गूगल अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 पर तेजी से काम कर रहा है। कंपनी ने इसके दो बीटा वर्जन पहले ही रिलीज कर दिए हैं और उम्मीद है कि जून 2026 तक इसका फाइनल वर्जन सभी के लिए उपलब्ध होगा।
कौन-कौन से फोन हैं एलिजिबल?
इस बार एंड्रॉयड 17 का अपडेट 20 से भी ज्यादा पिक्सेल डिवाइसेज को मिलने वाला है। इसमें नई Pixel 10 सीरीज से लेकर पुराने Pixel 6 सीरीज तक के नाम शामिल हैं। लिस्ट में मुख्य फोन ये हैं:
Pixel 10, 10 Pro, 10 Pro XL, 10 Pro Fold और 10a
Pixel 9 सीरीज (9, 9 Pro, 9 Pro XL, 9 Pro Fold, 9a)
Pixel 8 सीरीज (8, 8 Pro, 8a)
Pixel 7 सीरीज (7, 7 Pro, 7a)
Pixel 6 सीरीज (6, 6 Pro, 6a)
Pixel Tablet और ओरिजिनल Pixel Fold
Pixel 6 यूजर्स के लिए जरूरी खबर
हैरानी की बात यह है कि 2021 में लॉन्च हुए Pixel 6 और 6 Pro को भी इस लिस्ट में जगह मिली है। हालांकि, यह इन फोंस के लिए आखिरी बड़ा ओएस अपडेट होगा। एंड्रॉयड 12 के साथ आए इन फोंस ने पूरे पांच साल का ओएस सपोर्ट पूरा कर एक मिसाल पेश की है।
कब तक आएगा फाइनल अपडेट?
हाल ही में लॉन्च हुए Pixel 10a का नाम फिलहाल बीटा लिस्ट में नहीं है, लेकिन अगले बीटा अपडेट में इसे शामिल कर लिया जाएगा। गूगल की आधिकारिक टाइमलाइन के अनुसार, सिस्टम अब प्लेटफॉर्म स्टेबिलिटी फेज में पहुंच रहा है। अगर आप फाइनल रिलीज का इंतजार नहीं करना चाहते, तो गूगल के बीटा प्रोग्राम के लिए साइन-अप करके अभी से नए फीचर्स का मजा ले सकते हैं।
- Google Maps: गूगल मैप्स में 10 साल बाद आया सबसे बड़ा अपडेट, अब ड्राइव करते पूछें सवाल, 3D में देखें रास्ते
- Apple: एपल ने 10 साल पुराने iPhone के लिए जारी किया इमरजेंसी अपडेट, हैक होने का मंडरा रहा था खतरा
- Data Centres: यूएस-ईरान युद्ध में नया निशाना बने डेटा सेंटर, डिजिटल ढांचे पर बढ़ा खतरा
- Meta की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन ठगी के खिलाफ 1.5 लाख से ज्यादा अकाउंट बंद, कई देशों ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन