कॉलिंग फीचर के साथ 2,000 रुपये से में लॉन्च हुई यह स्मार्टवॉच, पानी से खराब भी नहीं होगी
Ambrane Wise Eon को युवाओं को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि Ambrane Wise Eon के साथ कम कीमत में ग्राहकों पावरपैक परफॉर्मेंस मिलेगी।

विस्तार
घरेलू कंपनी Ambrane ने अपनी नई स्मार्टवॉच Ambrane Wise Eon को भारत में लॉन्च कर दिया है। Ambrane Wise Eon को युवाओं को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि Ambrane Wise Eon के साथ कम कीमत में ग्राहकों पावरपैक परफॉर्मेंस मिलेगी। Ambrane Wise Eon में ब्लूटूथ कॉलिंग और वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है। Ambrane Wise Eon के कीमत 1,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से एक्सक्लूसिव तौर पर हो रही है।
Ambrane Wise Eon की स्पेसिफिकेशन
Ambrane Wise Eon के साथ 1.69 इंच की ल्युसिड डिस्प्ले दी गई है जिसकी ब्राइटनेस 450 निट्स है। Ambrane Wise Eon की डिजाइन यूनिसेक्स है। इसके साथ सिलिकॉन स्ट्रैप मिलेगा। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इस वॉच में 24x7 हार्ट रेट मॉनिटर के अलावा ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर और ब्लड प्रेशर सेंसर के साथ स्लीप ट्रैकिंग भी है। इस वॉच के साथ 60 स्पोर्ट्स मिलेंगे और वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IP68 की रेटिंग मिली है।
कंपनी ने Ambrane Wise Eon की बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया है। ब्लूटूथ कॉलिंग के इस वॉच में माइक्रोफोन और स्पीकर दिया गया है। एप के जरिए 100 से अधिक वॉच फेसेज मिलेंगे। इस वॉच से ही फोन के कैमरे को कंट्रोल किया जा सकेगा।