Ambrane ने लॉन्च की कम कीमत में कॉलिंग वाली वॉच, 25 दिन तक चलेगी बैटरी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 13 Oct 2022 06:43 PM IST
सार

Wise Eon Pro को चार कलर ऑप्शन रेड, ब्लू, ग्रीन और ब्लैक में लॉन्च किया गया है। स्मार्टवॉच में 1.85 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है। कंपनी का दावा है वॉच में 25 फीसदी ब्राइट डिस्प्ले और हाई विजिबिलिटी मिलती है।

विज्ञापन
Ambrane Wise Eon Pro launched in india at rs 1799 with BT calling
Ambrane Wise Eon Pro - फोटो : Ambrane

    विस्तार

    एक्सेसरीज निर्माता कंपनी Ambrane ने अपनी नई स्मार्टवॉच Ambrane Wise Eon Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। वॉच को 2 हजार से भी कम कीमत पर पेश किया गया है। वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ ब्राइट डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। वॉच के साथ 100+ वॉच फेसेस और 100+ स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट है। चलिए जानते हैं वॉच के अन्य फीचर्स और कीमत के बारे में...

    Wise Eon Pro को चार कलर ऑप्शन रेड, ब्लू, ग्रीन और ब्लैक में लॉन्च किया गया है। वॉच की कीमत 5,999 रपये है, लेकिन स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत वॉच को 1,799 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। Ambrane Wise Eon Pro को आज यानी 13 अक्तूबर से ही कंपनी की वेबसाइट और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    स्मार्टवॉच में 1.85 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है, जो LucidDisplayTM डिस्प्ले और 240x280 रिजॉल्यूशन सपोर्ट के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ 550 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी का दावा है वॉच में 25 फीसदी ब्राइट डिस्प्ले और हाई विजिबिलिटी मिलती है। वॉच में स्क्रैच-रेजिस्टेंट 2.5D ग्लास भी मिलता है। वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ इंटरैक्टिव डायल, लाइव वॉच फेसेस, कस्टमाइजेबल विजेट और पर्सनलाइजेशन का सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें