Ambrane ने लॉन्च की सबसे बड़ी स्क्रीन वाली स्मार्टवॉच, कीमत दो हजार रु. से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 14 Feb 2023 02:36 PM IST
सार

Ambrane Wise Eon Max की कीमत 5,999 रुपये है लेकिन स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत इसे 1,799 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी मिल रही है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के अलावा एंब्रेन की वेबसाइट से हो रही है।

विज्ञापन
Ambrane Wise Eon Max smartwatch launched in India with biggest screen price and specifications
Ambrane Wise Eon Max - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Ambrane ने अपनी नई स्मार्टवॉच Ambrane Wise Eon Max को पेश कर दिया है। Ambrane Wise Eon Max को लेकर कंपनी दावा है कि यह सबसे बड़ी डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच है। Ambrane Wise Eon Max में कॉलिंग की भी सुविधा दी गई है। इसके अलावा Ambrane Wise Eon Max की डिस्प्ले की ब्राइटनेस 550 निट्स है। Ambrane ने अपनी इस वॉच की बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया है।

    Ambrane Wise Eon Max की कीमत 5,999 रुपये है लेकिन स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत इसे 1,799 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी मिल रही है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के अलावा एंब्रेन की वेबसाइट से हो रही है।

    विज्ञापन

    Ambrane Wise Eon Max को खासतौर पर ऐसे यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो एक बड़ी डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच चाहते हैं। Ambrane Wise Eon Max में 2.01 इंच की Lucid डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 240x283 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस को लेकर कंपनी ने बाजार में मौजूद अन्य वॉच के मुकाबले 25% अधिक ब्राइटनेस का दावा किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Ambrane Wise Eon Max के साथ 100+ क्लाउड वॉच फेसेज का सपोर्ट मिलता है। आप फोन की गैलरी की किसी फोटो को भी वॉच फेस के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। Ambrane Wise Eon Max को ब्लैक, ब्लू, ग्रे, ब्राउन और बरगंडी कलर में खरीदा जा सकेगा।

    Ambrane Wise Eon Max में 100+ स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं जिनमें रनिंग, साइकलिंग और वॉकिंग आदि शामिल हैं। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर, स्लीप ट्रैकिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग और ड्रिंक वॉटर रिमाइंडर जैसे फीचर्स हैं।

    इस वॉच को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। Wise Eon Max में 280mAh की बैटरी है जिसे लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.0 का सपोर्ट है। इस स्मार्टवॉच से आप फोन के म्यूजिक और कैमरे को कंट्रोल कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें