घरेलू कंपनी Ambrane ने लॉन्च किया 50000mAh का पावरबैंक, 18 महीने की वारंटी भी मिलेगी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 29 Jun 2022 04:29 PM IST
सार

Ambrane Stylo Max के साथ 9 लेयर का प्रोटेक्शन है ताकि यह गर्म ना हो और शॉर्ट सर्किट ना हो। एंब्रेन का यह पावरबैंक मैटे मेटालिक केस के साथ आता है।

विज्ञापन
Ambrane launches ultra high capacity 50000mAh powerbank called Stylo Max in India
Ambrane Stylo Max - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Ambrane ने अपना अब तक का सबसे बड़ा पावरबैंक लॉन्च किया है। Ambrane Stylo Max में 50000mAh की बैटरी है जो कि मौजूदा बाजार में पावरबैंक में सबसे बड़ी बैटरी है। Ambrane Stylo Max से डिजिटल कैमरा से लेकर लैपटॉप और फोन तक को चार्ज किया जा सकेगा।

    Ambrane Stylo Max को ब्लैक और ब्लू कलर में पेश किया गया है। एंब्रेन के इस पावरबैंक के साथ 180 दिनों की वारंटी मिल रही है। इसे फ्लिपकार्ट के अलावा एंब्रेन की साइट से खरीदा जा सकता है। एंब्रेन के इस पावरबैंक की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है।

    विज्ञापन

    Ambrane Stylo Max के साथ 9 लेयर का प्रोटेक्शन है ताकि यह गर्म ना हो और शॉर्ट सर्किट ना हो। एंब्रेन का यह पावरबैंक मैटे मेटालिक केस के साथ आता है। कंपनी के दावे के मुताबिक Ambrane Stylo Max एक मेड इन इंडिया पावरबैंक है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Ambrane Stylo Max के साथ 20W का पावर आउटपुट मिलेगा। इसके साथ क्विक चार्ज 3.0 मिलता है। इसमें टू वे हाई-स्पीड चार्जिंग है। Ambrane Stylo Max के साथ 18W का रेपिड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह पावरबैंक डिवाइस की जरूरत के हिसाब से आउटपुट देता है। इसका मैक्सिमम आउटपुट 5V/2.4A है। इसके साथ दो यूएसबी और एक टाईप-सी पोर्ट मिलेगा। इसके साथ एक बार में आप एक से अधिक डिवाइस को भी चार्ज कर सकेंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें