घरेलू कंपनी Ambrane ने 2,199 रुपये में लॉन्च किया ईयरबड्स, सेल में मिलेगा सिर्फ 799 रुपये में खरीदने का मौका
Ambrane Dots Slay की कीमत 2,199 रुपये है लेकिन अमेजन और फ्लिपकार्ट से इसे ऑफर के तहत महज 799 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ एक साल की वारंटी भी मिल रही है।

विस्तार
घरेलू कंपनी Ambrane ने भारतीय बाजार में अपना एक वायरलेस ईयरबड्स Dots Slay पेश किया है जिसकी डिजाइन आइकॉनिक है। इसके अलावा इसकी बैटरी लाइफ लंबी है और इसके साथ वॉयस कमांड का भी सपोर्ट दिया गया है। Ambrane Dots Slay की कीमत 2,199 रुपये है लेकिन अमेजन और फ्लिपकार्ट से इसे ऑफर के तहत महज 799 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ एक साल की वारंटी भी मिल रही है।
Ambrane Dots Slay मैटे ब्लैक फिनिश के साथ आता है। इसके अलावा इसे वाटर रेसिस्टेंट के लिए IPX 4 की रेटिंग मिली है। इसमें टच की जगह बटन दिए गए हैं। Ambrane Dots Slay में 8mm का डायनेमिक ड्राइवर है जिसे लेकर हाई बास का दावा किया गया है।
Ambrane Dots Slay में 600mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 38 घंटों के प्लेबैक का दावा किया गया है। वहीं बड्स की बैटरी लाइफ 8 घंटे की है। इसमें ब्लूटूथ V5.1 का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही यह गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी को भी सपोर्ट करता है। Ambrane ने हाल ही में दिशा पाटनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। फेस्टिव सीजन में कंपनी 10 नए ऑडियो प्रोडक्ट की लॉन्चिंग की प्लानिंग कर रही है।
एंब्रेन ने कुछ दिन पहले 27000mAh की बैटरी वाला पावरबैंक लॉन्च किया है। Ambrane का यह पावरबैंक Stylo सीरीज के तहत आता है। इस सीरीज के तहत अन्य पावरबैंक भी हैं जिनमें Stylo Pro 27K, Stylo 20K और Stylo 10K शामिल हैं। इनकी कीमतें क्रमश 1,999 रुपये, 1,499 रुपये और 899 रुपये हैं।
- दिवाली से पहले Thomson ने लॉन्च किए तीन नए स्मार्ट टीवी, 55 इंच की कीमत 38,999 रुपये
- Google और MeitY ने की एपस्केल अकेडमी की घोषणा, पूरी दुनिया में बजेगा मेड इन इंडिया एप का डंका
- काम की बात: व्हाट्सएप चलाते हैं तो इस फीचर के बारे में जरूर जानना चाहिए आपको, मिलती है 'सीक्रेट' सुरक्षा
- Jio Phone Next: सुंदर पिचाई ने किया कंफर्म, दिवाली पर लॉन्च होगा जियो फोन नेक्स्ट