एम्ब्रेन ने रविंद्र जडेजा एडिशन AeroSync पावरबैंक किया लॉन्च, कीमत 3,999 रुपये
यह नॉन-स्लिप फिनिश के साथ अनोखी मेग-सेफ टेक्नोलॉजी के साथ आता है। पावर बैंक की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस पर ठोस मैग्नेटिक ग्रिप दी गई है। यह मैग्नेटिक टेक्नोलॉजी आईफोन 12 और उससे ऊपर के स्मार्टफोन के लिए परफेक्ट है।

विस्तार
मेक इन इंडिया मोबाइल एक्सेसरीज ब्रांड एम्ब्रेन ने “एरोसिंक पीबी” वायरलेस पावरबैंक का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। इस पर क्रिकेट की दुनिया के ऑलराउंडर और एम्ब्रेन के ब्रांड एंबेसेडर रविंद्र जडेजा का ऑटोग्राफ है। यह पावर बैंक 10,000 एमएएच बैटरी की क्षमता का है। इसमें मैग्नेटिक चार्जिंग टेक्नोलॉजी और वायर्ड चार्जिंग जैसे ड्यूल पोटर्स का इस्तेमाल किया गया है। इस पावर बैंक की कीमत 3,999 रुपये है और यह 365 दिन की वॉरंटी के साथ आता है।
इसकी लॉन्चिंग पर एम्ब्रेन के ब्रांड एंबेसेडर रविंद्र जडजा ने कहा, 'मैं एम्ब्रेन के साथ साझेदारी में भारत का अनोखा पावर बैंक लॉन्च कर काफी खुश हूं। इस पावर बैंक में वास्तव में मेरी पर्सनैलिटी की झलक मिलती है। यह मेरी तरह तेज, मजबूत और ताकतवर है। मैं काफी निश्चिंत हूं कि फैंस इस बहद उपयोगी गैजेट को उतना ही पसंद करेंगे, जिसे मैं पसंद करता हूं।'
यह नॉन-स्लिप फिनिश के साथ अनोखी मेग-सेफ टेक्नोलॉजी के साथ आता है। पावर बैंक की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस पर ठोस मैग्नेटिक ग्रिप दी गई है। यह मैग्नेटिक टेक्नोलॉजी आईफोन 12 और उससे ऊपर के स्मार्टफोन के लिए परफेक्ट है।
एम्ब्रेन एरोसिंक पीबी वायरलेस चार्जिंग पावर बैंक 10000 एमएएच लिथियम-पॉलिमर बैटरी के साथ आता है। इसमें क्रमशः 15 वॉट और 20 वॉट का क्यू सी पीडी आउटपुट मिलता है। 20 वॉट के फास्ट चार्जिंग आउटपुट से औसत रूप से 30 मिनट में किसी भी मोबाइल को 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।
यह पावरबैंक खुद 18 वॉट के फास्ट चार्जिंग आउटपुट से लैस है। एरोसिंक पावरबैक यूएसबी या टाइप सी पोर्ट के माध्यम से चार्ज किए जाने वाले डिवाइसेज के अनुकूल है। यह पावर बैंक मल्टी-लेयर चार्जिंग प्रोटक्शन टेक्नोलॉजी के साथ सुरक्षित चार्जिंग का अनुभव सुनिश्चित करता है।
- इंस्टाग्राम में आ रहा है take a break’ फीचर, जानें क्या हैं इसके फायदे
- सुविधा: अमेजन ने दिया बड़ा तोहफा, अब शेयर करेंगे प्राइम वीडियो के क्लिप
- इंटरनेट के साइड इफेक्ट: रोज 4.8 घंटे फोन पर बिता रहे भारतीय, एप डाउनलोड्स में भी 28% का इजाफा
- Whatsapp New Features: व्हाट्सएप में आ रहा एक बढ़िया फीचर, लास्ट सीन सिर्फ उन्हें दिखेगा जिन्हें आप दिखाना चाहेंगे