Amazon की सेल: फोन पर मिलने वाले बेस्ट ऑफर, सैमसंग के फोन पर 3,000 रुपये की छूट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 06 May 2022 02:43 PM IST
विज्ञापन
Amazon Summer Sale 2022 best offers on smartphone from samsung realme xiaomi and more
Amazon Summer Sale 2022 - फोटो : Amazon

    Amazon पर समर 2022 सेल चल रही है। इस सेल में मिलने वाले कई सारे ऑफर्स के बारे में हम आपको पहले ही बता चुके हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको स्मार्टफोन पर मिलने वाले बेस्ट ऑफर्स के बारे में बताएंगे। अमेजन की इस सेल में मिडरेंज से लेकर फ्लैगशिप तक पर अच्छी-खासी छूट मिल रही है। सेल में बैंक कार्ड के साथ छूट जैसे कई ऑफर्स भी मिल रहे हैं। आइए जानते हैं इस सेल में शाओमी से लेकर सैमसंग तक के फोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में....

    Xiaomi 11T Pro 5G
    Xiaomi 11T Pro 5G - फोटो : amarujala

    Xiaomi 11T Pro 5G

    Amazon पर Xiaomi 11T Pro 5G को 37,999 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा है। साथ में 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है जिसके बाद इसकी कीमत 36,999 रुपये हो जाती है। सभी बैंकों के कार्ड के साथ 5,000 रुपये की छूट मिलेगी और यदि आप एक्सचेंज करते हैं तो 18,200 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। Xiaomi 11T Pro 5G में 120Hz की एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 120W की फास्ट चार्जिंग भी है।

    Redmi Note 11
    Redmi Note 11 - फोटो : redmi

    Redmi Note 11

    अमेजन की इस सेल में Redmi Note 11 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 11,749 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर 1.250 रुपये की छूट मिल रही है। इस फोन में 90Hz की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग भी है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें