Amazon Summer Sale 2022: 499 रुपये में हेवी बास वाला हेडफोन, देखें 2,000 रुपये से कम कीमत की बेस्ट डील्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 06 May 2022 01:13 PM IST
सार

Amazon की इस सेल में Philips Wiz Wi-Fi वाले 9W के इस स्मार्ट बल्ब को आप 599 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। इसके साथ 16 मिलियन कलर्स मिलेंगे।

विज्ञापन
Amazon Summer Sale 2022 Best Deals in Below 2000 Rupees Check Here
Amazon Summer Sale 2022 - फोटो : Amazon

    विस्तार

    Amazon Summer Sale 2022 की शुरुआत हो गई है। अमेजन की इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर टीवी, नेकबैंड और वायरलेस ईयरबड्स पर भारी छूट मिल रही है। आपको जानकर हैरानी होगी इस सेल में आप वायरलेस नेकबैंड को महज 499 रुपये में ब्रांडेड वायरलेस नेकबैंड खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं टॉप बेस्ट डील्स के बारे में...

    Realme Buds 2

    अमेजन की सेल में मिलने वाला यह सबसे सस्ता प्रोडक्ट है। इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक भी है। यह एक वायर हेडफोन है जिसे आप 499 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 799 रुपये है। इस हेडफोन में 11.2mm का ड्राइवर है जिसे लेकर बेस्ट बास का दावा है।

    विज्ञापन

    PTron Bassbuds Duo

    PTron Bassbuds Duo नेकबैंड को महज 599 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.1 है। इसकी बैटरी को लेकर 32 घंटों के बैकअप का दावा किया या है। इसमें चार्जिंग के लिए टाईप-सी पोर्ट है और वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX4 की रेटिंग मिली है। इसकी एमआरपी 2,599 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Amazon की इस सेल में Philips Wiz Wi-Fi वाले 9W के इस स्मार्ट बल्ब को आप 599 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। इसके साथ 16 मिलियन कलर्स मिलेंगे। इस बल्ब की एमआरपी 1,999 रुपये है।

    PTron Tangentbeat

    यदि आप किसी नेकबैंड की तलाश में हैं तो 549 रुपये का यह सौदा आपके लिए बेस्ट है। इसमें ब्लूटूथ v5.0 के साथ IPX4 की रेटिंग और वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट है। इसके बड्स के साथ मैग्नेटिक डिजाइन है। इस नेकबैंड की एमआरपी 2,499 रुपये है।

    Noise ColorFit Pulse Grand

    Amazon की इस सेल में यह सबसे सस्ती स्मार्टवॉच है। इसे आप 1,799 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ 1.69 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग भी है। इसमें 60 स्पोर्ट्स मोड्स के साथ 150 वॉच फेसेज मिलेंगे। इस वॉच की एमआरपी 3,999 रुपये है।

    OnePlus Bullets Wireless Z2

    OnePlus Bullets Wireless Z2 महज 1,899 रुपये की कीमत में आपका हो सकता है। यह नेकबैंड 12.4mm के ड्राइवर के साथ आता है। इसके साथ 30 घंटे के बैकअप का दावा है। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IP55 की रेटिंग मिली है। इसकी एमआरपी 2,299 रुपये है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें