Amazon Prime Day 2023: सोनी का 55 इंच वाला टीवी 40 हजार रु. छूट के साथ 51,990 रुपये में

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 15 Jul 2023 03:14 PM IST
सार

Amazon की इस प्राइम डे सेल में स्मार्ट टीवी पर 60 फीसदी तक की छूट मिल रही है। सेल में Samsung, Redmi, Sony, LG जैसे ब्रांड्स के टीवी को सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं टीवी पर मिलने वाले सभी ऑफर के बारे में...

विज्ञापन
Amazon Prime Day Sale 2023 Top Deals On Smart TV get upto 60 percent Discounts
amazon prime tv sales - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Amazon Prime Day 2023 की शुरुआत हो गई है। इस सेल में तमाम तरह के गैजेट पर शानदार छूट मिल रही है। इस सेल में टीवी से लेकर मोबाइल और ईयरबड्स तक को सस्ते में खरीदा जा सकता है। Amazon की इस प्राइम डे सेल में स्मार्ट टीवी पर 60 फीसदी तक की छूट मिल रही है। सेल में Samsung, Redmi, Sony, LG जैसे ब्रांड्स के टीवी को सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं टीवी पर मिलने वाले सभी ऑफर के बारे में...

    Samsung Frame Series 4K के 55 इंच वाले QLED TV की कीमत 86,990 रुपये है लेकिन अमेजन की सेल में इसे 80,240 रुपये के साथ खरीदा जा सकता है। इसमें बैंक ऑफर भी शामिल है। इसके अलावा इस टीवी के साथ 3,360 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इस टीवी के साथ HDR 10+ का भी सपोर्ट है।

    विज्ञापन

    LG 4K Ultra HD के 55 इंच वाले वेरियंट को महज 48,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी एमआरपी 84,990 रुपये है। इसके साथ 2,341 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इस टीवी की स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसमें 20W का स्टीरियो स्पीकर है और गूगल के अलावा अमेजन एलेक्सा का भी सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें