Amazon Prime Day 2022: चार हजार से कम कीमत में मिल रहे यह जरूरी डिवाइस, देखें पूरी लिस्ट
यदि आप भी Amazon Prime Day 2022 सेल में खरीदारी का सोच रहे हैं और चार हजार से कम कीमत में आने वाले प्रोडक्ट और स्मार्ट डिवाइस को खरीदना के बारे में सोच रहे हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको Amazon Prime Day 2022 में चार हजार से कम कीमत में मिलने वाले वैल्यूएबल डिवाइस के बारे में बताएंगे।

विस्तार
Amazon Prime Day 2022 की सेल चल रही है। प्राइम मेंबर्स के लिए दो दिन चलने वाली इस सेल का आज यानी 24 जुलाई को आखिरी दिन है। अमेजन की इस सेल में हजारों नए प्रोडक्ट लॉन्च किए गए हैं और उन पर आकर्षक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जिनमें बैंक कार्ड के साथ मिलने वाले कैशबैक और डिस्काउंट भी शामिल हैं।
यदि आप भी प्राइम डेल सेल 2022 में खरीदारी का सोच रहे हैं और 5 हजार से कम कीमत में आने वाले प्रोडक्ट और स्मार्ट डिवाइस को खरीदना चाहते हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको Amazon Prime Day 2022 में 2 हजार से कम कीमत में मिलने वाले स्मार्टवॉच, वायरलेस ईयरबड्स, हेडफोन, ब्लूटूथ स्पीकर, ई-बुक रीडर जैसे वैल्यूएबल डिवाइस के बारे में बताएंगे।
Mivi DuoPods A350
एक हजार की कीमत में Mivi DuoPods A350 एक अच्छा ईयरबड्स है। इस बड्स में 13mm का इलेक्ट्रो डायनेमिक ड्राइवर और ब्लूटूथ 5.1 का सपोर्ट मिलता है। Mivi A350 में कॉलिंग के लिए डुअल माइक्रोफोन और AAC, SBC कोडेक का भी सपोर्ट भी दिया गया है। Mivi A350 में 40mAh की बैटरी और 50 घंटे का बैकअप मिलता है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Mivi DuoPods A350 को IPX4 की रेटिंग मिली है। इसे Amazon Prime Day 2022 में 999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।
Boat Rockerz 450
Boat की तरफ से आने वाले Boat Rockerz 450 प्राइम डेल सेल में वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट है। इसे Amazon Prime Day 2022 सेल में 799 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस हेडफोन में 40mm के डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं। हेडफोन में 15 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ डुअल मोड कनेक्टिविटी और ईयर कुशन का सपोर्ट मिलता है। हेडफोन को ब्लूटूथ और ऑक्स (AUX) से भी कनेक्ट किया जा सकता है।
Realme Power Bank 3
रियलमी का यह पॉवर बैंक दो हजार से कम कीमत में आने वाला अच्छा प्रोडक्ट है। इसे अमेजन की प्राइम डे सेल में 1,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस पोर्टेबल पॉवर बैंक में 10000mAh की बैटरी और डुअर पोर्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इस पॉवर बैंक में 22.5W फास्ट चार्जिंग, ओवर चार्ज प्रोटेक्शन, यूएसबी पोर्ट और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। इस पॉवर बैंक से स्मार्टफोन, टैबलेट, फिटनेस बैंड और ब्लूटूथ डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है। Realme Power Bank 3 को सिंगल ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।
OnePlus Bullets Wireless Z2
वन प्लस के इस नेकबैंड में 12.4mm के साथ अच्छी साउंड क्वालिटी देखने को मिलती है। OnePlus Bullets Wireless Z2 में 30 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे का बैटरी बैकअप दिया गया है। इस नेकबैंड में वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP55 की रेटिंग देखने को मिलती है। अमेजन की प्राइम डे सेल 2022 में 1,649 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।