Amazon Prime Day 2022: शाओमी के इन फोन पर मिल रही 11 हजार रुपये तक की छूट, देखें लिस्ट
Xiaomi इंडिया ने अमेजन की इस सेल के लिए शानदार ऑफर का एलान किया है। अमेजन की इस प्राइम डे सेल में शाओमी के स्मार्टफोन को 11,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।

विस्तार
अमेजन की प्राइम डेल सेल 2022 शुरू हो गई है। यह सेल कल यानी 24 जुलाई को खत्म हो जाएगी। अमेजन की इस सेल में हजारों नए प्रोडक्ट आए हैं और तमाम तरह के ऑफर्स मिल रहे हैं जिनमें बैंक कार्ड के साथ मिलने वाले कैशबैक और डिस्काउंट भी शामिल हैं। इस सेल की सबसे खास और दिक्कत वाली बात यह है कि यह सेल सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिए है यानी यदि आप अमेजन प्राइम के मेंबर नहीं हैं तो आप शॉपिंग तो कर पाएंगे लेकिन ऑफर नहीं मिलेगा। Xiaomi इंडिया ने अमेजन की इस सेल के लिए शानदार ऑफर का एलान किया है। अमेजन की इस प्राइम डे सेल में शाओमी के स्मार्टफोन को 11,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इसी सप्ताह लॉन्च हुए Redmi K50i पर भी 5,000 रुपये की छूट मिल रही है। आइए जानते हैं कि शाओमी के किन-किन फोन पर छूट मिल रही है?
Xiaomi ने इस सेल में अपने फोन से लेकर IoT डिवाइस तक के लिए छूट का एलान किया है। शाओमी की डिवाइस पर मिलने वाली छूट का फायदा आप अमेजन की प्राइम डेल सेल के अलावा 'Xiaomi Days' सेल में भी उठा सकते हैं जो कि 25 जुलाई तक चलने वाली है।
इस सेल में SBI और ICICI बैंक के कार्ड से 23-24 जुलाई तक शाओमी के प्रोडक्ट खरीदने पर 1,000 रुपये की छूट और 25 जुलाई को खरीदने पर 6,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा कूपन के जरिए 11,000 रुपये तक की छूट मिलेगी।
सेल में सस्ते में मिलेंगे ये स्मार्टफोन

Xiaomi 11T Pro
120 वॉट की चार्जिंग वाले Xiaomi 11T Pro को इस सेल में 29,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। आपको याद दिला दें कि इस फोन को भारत में 39,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसमें स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ 108 मेगापिक्सल का कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। इसके अलावा Xiaomi 12 Pro को 11,000 रुपये की छूट के साथ 51,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। इसमें 50Mp+50Mp+50Mp का कैमरा सेटअप है और इसमें Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 120W की चार्जिंग है।