अमेजन का शानदार ऑफर, मात्र 16,249 रुपये में मिल रहा 12GB रैम वाला यह फोन

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 10 Aug 2022 03:44 PM IST
सार

iQOO Z6 Pro 5G के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 33,990 रुपये है, लेकिन ऑफर्स और एक्सचेंज के बाद इस फोन को आप केवल 16,249 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
amazon offers on smartphone iQOO Z6 Pro 5G at rs 16249 on great Freedom Festival 2022
iQoo Z6 Pro 5G - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन की Great Freedom Festival 2022 सेल का आज आखिरी दिन है। इस सेल में स्मार्टफोन पर 40 फीसदी से ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। इस सेल में iQOO Z6 Pro 5G स्मार्टफोन पर भी शानदार ऑफर देखने को मिल रहा है। इस 12 जीबी रैम वाले फोन को इस सेल में 50 फीसदी से भी ज्यादा डिस्काउंट में लिया जा सकता है। इस फोन के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 33,990 रुपये है, लेकिन ऑफर्स और एक्सचेंज के बाद इस फोन को आप केवल 16,249 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

    iQOO Z6 Pro 5G के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 33,990 रुपये है। इस फोन पर आपको Great Freedom Festival 2022 सेल के तहत इस पर 15 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इस फोन की कीमत 28,999 रुपये रह जाती है। साथ ही इस फोन पर 12,750 रुपये तक का अधिकतम एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। जिसके बाद इस फोन को कीमत केवल 16,249 रुपये रह जाती है। जबकि 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को एक्सचेंज ऑफर्स के साथ मात्र 11,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस सेल में iQOO Z6 Pro 5G की खरीदारी पर नो-कोस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी दिया जा रहा है।

    विज्ञापन

    iQoo Z6 Pro 5G एंड्रॉयड 12 आधारित Funtouch OS 12 के साथ आता है। इसमें 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर, 12 जीबी तक LPDDR4X रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फोन में 4700mAh की बैटरी के साथ 66W FlashCharge का सपोर्ट भी दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें