अमेजन की Mega Electronics Days सेल शुरू, इन प्रोडक्ट पर मिल रहा 50 फीसदी से ज्यादा का डिस्काउंट
इस सेल में लैपटॉप, वेयरेवले, हेडफोन, टैबलेट, गेमिंग एसेसिरीज, प्रिंटर, स्पीकर, साउंडबार जैसे प्रोडक्ट पर 50 फीसदी से ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विस्तार
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने Mega Electronics Days सेल की घोषणा कर दी है। इस सेल को आज यानी 25 जुलाई से लाइव कर दिया गया है। इस सेल में लैपटॉप, वेयरेवले, हेडफोन, टैबलेट, गेमिंग एसेसिरीज, प्रिंटर, स्पीकर, साउंडबार जैसे प्रोडक्ट पर 50 फीसदी से ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है।
साथ ही ग्राहकों को बैंक ऑफ बड़ौदा और सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 10 फीसदी का एक्सट्रा डिस्काउंट और यूपीआई पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। Mega Electronics Days सेल 29 जुलाई तक चलने वाली है। चलिए जानते हैं इस सेल के कुछ पॉपुलर प्रोडक्ट के बारे में..
Apple iPad Air
Apple iPad Air में iPadOS 15 के साथ 10.9 इंच की LED बैकलाइट लिक्विड रेटिना डिस्प्ले देखने को मिलती है, जिसका रिजॉल्यूशन 2360x1640 पिक्सल और ब्राइटनेस 500 निट्स की है। Pad Air में M1 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। आईपैड की डिस्प्ले पर एंटी रिफ्लेक्टिंग कोटिंग मिलती है।
सिक्योरिटी के लिए इसके साथ टच आईडी का भी सपोर्ट दिया गया है। आईपैड में 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल रियर कैमरा और फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है। आईपैड में 28.6Wh की बैटरी और 20W का यूएसबी सी चार्जर मिलता है। इस सेल में आईपैड को 52,090 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Fire-Boltt Ring 3
Fire-Boltt Ring 3 को अनेजन की Mega Electronics Days सेल में 3,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस वॉच में 1.8 इंच की डिस्प्ले और कालिंग फीचर्स मिलता है। इस स्मार्टवॉच के साथ एआई वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है।
इस वॉच में ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए SpO2 सेंसर, रियल टाइम हार्ट रेट ट्रैकिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ फोन के कैमरे और म्यूजिक को भी कंट्रोल कर सकते हैं। वॉच में 118 स्पोर्ट्स मोड और इन बिल्ट गेम भी दिए गए हैं। Fire-Boltt Ring 3 छह कलर में उपलब्ध है।
Lenovo IdeaPad Slim 3
Lenovo IdeaPad Slim 3 बिजनेस लैपटॉप में 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले और इंटेल 11वीं जेनरेशन का कोर i3 प्रोसेसर मिलता है। लैपटॉप में विंडोज 11 के अलावा 8 जीबी की DDR4 रैम के साथ 512 जीबी का SSD स्टोरेज दिया गया है। Lenovo IdeaPad Slim 3 की रैम को 12 जीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है। इस लैपटेप को Mega Electronics Days सेल में 36,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Brother T525W प्रिंटर
Brother की तरफ से आने वाला T525W प्रिंटर एक ऑल-इन-वन प्रिंटर है। इस प्रिंटर में 30/12 ppm की स्पीड से डॉक्यूमेंट को प्रिंट किया जा सकता है। इस प्रिंटर में इंक टेंक को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है, जिससे रीफिल करने में आसानी होती है। इस प्रिंटर को अमेजन की Mega Electronics Days सेल में 14,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।