Amazon-Flipkart Sale: स्मार्टफोन पर बेस्ट ऑफर, सिर्फ 999 रुपये में मिल सकता है Poco का यह फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 08 Aug 2022 02:46 PM IST
सार

अमेजन-फ्लिपकार्ट की इस सेल में Samsung Galaxy S20 FE 5G (8GB, 128GB) 30,990 रुपये की इफेक्टिव प्राइस के साथ आपका इंतजार कर रहा है। इसके साथ 13,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

Amazon and Flipkart 2022 Best Offers on Samsung iphone phones
amazon flipkart sale - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल (Amazon Great Freedom Festival) और फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज 2022 (Flipkart Big Saving Days 2022) की पिछले सप्ताह ही शुरुआत हुई है। इन दोनों साइट की सेल में पोपुलर स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है। छूट के अलावा अमेजन और फ्लिपकार्ट की इस सेल में एक्सचेंज ऑफर, पेमेंट ऑफर और कैशबैक ऑफर भी मिल रहे हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको Amazon और Flipkart की सेल के कुछ चुनिंदा और बेस्ट ऑफर के बारे में जानकारी देंगे। आइए जानते हैं।

    Apple iPhone 13 128GB (Rs. 68,900)

    Apple iPhone 13 128GB मॉडल को 68,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 12,750 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। आईफोन 13 को आप नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।

    Samsung Galax20 FE 5G (Rs. 30,990)

    यदि आप सैमसंग के फैन हैं तो Samsung Galaxy S20 FE 5G (8GB, 128GB) 30,990 रुपये की इफेक्टिव प्राइस के साथ आपका इंतजार कर रहा है। इसके साथ 13,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यदि आपके पास SBI का क्रेडिट कार्ड है तो आपको 10 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।

    Realme Narzo 50 5G (Rs. 15,999)

    Realme Narzo 50 5G फिलहाल 15,999 रुपये की कीमत के साथ अमेजन पर लिस्ट है। यदि आप SBI के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 1,500 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। इसके साथ भी 13,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। Realme Narzo 50 में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 48 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 5000mAh की बैटरी है।

    iPhone 12 256GB (Rs. 63,499)

    iPhone 12 256GB को 63,499 रुपये के साथ फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। इस फोन के साथ ICICI बैंक और Kotak Mahindra Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,500 रुपये की छूट अलग से मिलेगी। आईफोन 12 के साथ 17,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।