Amazon Great Freedom Festival 2022: आज रात 12 बजे से शुरू होगी सेल, इन प्रोडक्ट पर मिलेगी भारी छूट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 04 Aug 2022 07:01 PM IST
सार

Amazon Great Freedom Festival 2022 सेल में लैपटॉप, वेयरेवल, हेडफोन, टैबलेट, गेमिंग एसेसिरीज, स्मार्ट टीवी और अप्लायंसेज जैसे प्रोडक्ट पर 40 फीसदी से ज्यादा डिस्काउंट मिलने वाला है।

विज्ञापन
Amazon Great Freedom Festival 2022 sale start 5 august big discount preorder at rs 1
Amazon Great Freedom Festival 2022 - फोटो : Amazon

    विस्तार

    ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने Amazon Great Freedom Festival 2022 सेल की घोषणा कर दी है। इस सेल को प्राइम यूजर्स के लिए आज रात 12 बजे से यानी 5 अगस्त से लाइव कर दिया जाएगा। अन्य यूजर्स के लिए यह सेल 6 से 10 अगस्त तक चलने वाली है, जबकि प्राइम यूजर्स एक दिन पहले से ही सेल का मजा ले सकते हैं। अमेजन की इस सेल में लैपटॉप, वेयरेवल, हेडफोन, टैबलेट, गेमिंग एसेसिरीज, स्मार्ट टीवी और अप्लायंसेज जैसे प्रोडक्ट पर 40 फीसदी से ज्यादा डिस्काउंट मिलने वाला है। यदि आप एक दिन पहले इस सेल का लाभ लेना चाहते हैं तो 179 रुपये देकर अमेजन प्राइम मेंबर बन सकते हैं।

    पांच से छह दिन तक चलने वाली Amazon Great Freedom Festival 2022 सेल में आपको एक से बढ़ कर एक ऑफर्स और डिस्काउंट मिलने वाले हैं। सेल में आपको एसबीआई क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर पेमेंट करने पर 10 फीसद का अधिकतम 2 हजार का डिस्काउंट भी मिलने वाला है। साथ ही यदि आप पहली बार अमेजन से खरीदारी करने वाले हैं तो आपको 10 फीसदी का फ्लैट डिस्काउंट भी मिलेगा।

    विज्ञापन

    Amazon Great Freedom Festival 2022 सेल में आपको केवल 1 रुपये में प्रोडक्ट को प्री-बुक करने की सुविधा भी मिल रही है। आप सेल शुरू होने से पहले ही 1 रुपये देकर अपने पसंदीदा प्रोडक्ट को प्री-बुक कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Amazon Great Freedom Festival 2022 सेल में स्मार्टफोन ब्रांड जैसे एपल, सैमसंग, शाओमी, रियलमी, टेक्नो, मोटोरोला, ओप्पो और वीवो आदि के स्मार्टफोन और एक्सेसरीज की खरीद पर 40 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलने वाला है। इस सेल में बजट फोन से लेकर मिड रैंज फोन को भी भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। OnePlus Nord 2T को इस सेल में 26,999 रुपये में जबकि Techno Spark 9 को 7,649 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी के साथ पॉवर बैंक को 449 रुपये, मोबाइल एक्सेसरीज को 49 रुपये, हेडफोन को 149 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    इस सेल में स्मार्ट टीवी और अप्लायंसेज पर भी 50 फीसदी से ज्यादा डिस्काउंट मिलने वाला है, अप इन्हें आसान मंथली इंस्टॉलमेंट पर भी खरीद सकते हैं। सेल में फैशन क्लोथ, होम-किचन प्रोडक्ट, शूज, इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज और बच्चों के खिलौने जैसी सभी चीजों को अच्छे डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें