Amazon-Flipkart Sale: स्मार्ट टीवी पर 6000 रुपये की छूट, जानें सभी कंपनियों के ऑफर
सेल में Blaupunkt CyberSound 32 इंच टीवी को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें 40W के दो स्पीकर हैं। वहीं कंपनी के 42 इंच वाले मॉडल को 17,999 रुपये में और 43 इंच वाले मॉडल को 26,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर फ्लिपकार्ट और अमेजन पर सेल की शुरुआत छह अगस्त से हो रही है जो कि 10 अगस्त तक चलेगी। इस चार दिन की सेल में कई कंपनियों के तमाम तरह के गैजेट पर भारी छूट मिल रही है। अमेजन पर तो प्राइम मेंबर के लिए सेल पहले ही शुरू हो गई है। इस रिपोर्ट में हम आपको अमेजन और फ्लिपकार्ट पर टीवी पर मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।
Blaupunkt Smart TV
जर्मन ब्रांड Blaupunkt के 32 इंच से लेकर 65 इंच तक के स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट की इस सेल में डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। फ्लिपकार्ट ने सेल के लिए खासतौर पर ICICI और Kotak बैंक के साथ साझेदारी की है जिसके तहत ग्राहकों को इन दोनों बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 10% की छूट मिलेगी। इस सेल में Blaupunkt CyberSound 32 इंच टीवी को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें 40W के दो स्पीकर हैं। वहीं कंपनी के 42 इंच वाले मॉडल को 17,999 रुपये में और 43 इंच वाले मॉडल को 26,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Blaupunkt के 50 इंच वाले मॉडल की बिक्री 31,999 रुपये में होगी। कंपनी के अन्य टीवी मॉडल पर भी सेल के दौरान छूट मिलेगी।
Westinghouse TV
अमेजन की सेल में अमेरिकन ब्रांड Westinghouse के UHD 4K टीवी को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। Westinghouse के 24 इंच से लेकर 55 इंच तक के मॉडल को सस्ते में खरीदा जा सकेगा। सभी टीवी मॉडल पर SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी। कंपनी का 24 इंच वाला नॉन स्मार्ट टीवी महज 6,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा 32 इंच वाले मॉडल को 10,499 रुपये और 40 इंच वाले स्मार्ट टीवी मॉडल को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। 43 इंच वाला FHD TV 17,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें 30W का स्पीकर है। कंपनी का 55 इंच वाला UHD मॉडल 31,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Redmi Smart TV X65
रेडमी और एमआई के टीवी पर भी शानदार छूट मिल रही है। रेडमी के 65 इंच वाले यानी Redmi Smart TV X65 को 2,000 रुपये की छूट के साथ 59,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Mi TV 4X 55 इंच को 6,000 रुपये की छूट के साथ 36,999 रुपये, Mi TV 4X 50 इंच को पांच हजार की छूट के साथ 30,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। कंपनी के अन्य मॉडल पर भी छूट मिल रही है।
Thomson Smart TV
Thomson के स्मार्ट टीवी को 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस कीमत में Thomson का 24 इंच वाला टीवी मिलेगा। वहीं 32 इंच वाला मॉडल 8,499 रुपये में मिलेगा। कंपनी के सबसे लोकप्रिय सीरीज PATH का 40 इंच वाला मॉडल 17,999 रुपये और 42 इंच वाला मॉडल 18,999 रुपये में मिलेगा। कंपनी के अन्य मॉडल को भी इस सेल में डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।