30 जून 2021 तक घर से काम कर सकेंगे Amazon के कर्मचारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Oct 2020 12:36 PM IST
Amazon Extends Work From Home Till June 30 for Employees Globally
अमेजन - फोटो : pixabay

    अमेजन ने कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की छूट दी है। अमेजन के कर्मचारी अब 30 जून 2021 तक घर से काम कर सकेंगे। यह सुविधा दुनियाभर के किसी भी कोने में काम कर रहे अमेजन के कर्मचारियों के लिए है।

    घर से काम करने की मियाद बढ़ाने को लेकर अमेजन के एक प्रवक्ता ने कहा, 'प्रभावी रूप से घर से काम करने की अवधि को 30 जून, 2021 तक बढ़ाया गया है। यह नियम वैश्विक स्तर पर लागू होगा।' उन्होंने आगे कहा कि वेयरहाउस और दफ्तरों में कोरोना से बचाव के तरीकों की जांच प्राथमिक स्तर पर हो रही है। फेस मास्क, तापमान माप, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन सख्ती से हो रहा है।

    हाल ही में अमेरिका में अमेजन के करीब 19,000 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद अमेजन ने यह फैसला लिया है। अमेजन के कई बड़े कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए कहा था कि कंपनी कर्मचारियों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही है।

    बता दें कि सबसे पहले ट्विटर ने अपने कर्मचारियों को रिटायरमेंट तक घर से काम करने की सुविधा दी है। उसके बाद माइक्रोसॉफ्ट ने भी हाल ही में कहा है कि जो कर्मचारी हमेशा के लिए घर से काम करना चाहते हैं वे ऐसा कर सकते हैं। वहीं गूगल और फेसबुक ने अभी इसी तरह की सुविधाएं दी हैं। फेसबुक के कर्मचारी जुलाई 2021 तक घर से काम कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें