Amazon Echo Dot (5th Gen) स्मार्ट स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Amazon Echo Dot (5th Gen) में 1.73 इंच का स्पीकर है। इसके साथ एलेक्सा एप का भी सपोर्ट है। Echo स्मार्ट स्पीकर से स्मार्ट होम और IoT डिवाइस को भी कंट्रोल किया जा सकेगा।

विस्तार
अमेजन ने अपने Amazon Echo Dot (5th Gen) स्मार्ट स्पीकर को भारत में लॉन्च कर दिया है। Amazon Echo Dot (5th Gen) की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है। यह कंपनी का एक एंट्री लेवल Echo Dot स्पीकर है। Amazon Echo Dot (5th Gen) के साथ भी अमेजन एलेक्सा का सपोर्ट दिया गया है। Echo Dot स्मार्ट स्पीकर की बिक्री दो वेरियंट में हो रही है जिनमें एक स्टैंडर्ड और दूसरा क्लॉक वेरियंट शामिल है। दूसरे वेरियंट के फ्रंट में इनबिल्ट LED क्लॉक डिस्प्ले है।
Amazon Echo Dot (5th Gen) की कीमत
Amazon Echo Dot (5th Gen) की कीमत 4,999 रुपये है और इसकी बिक्री अमेजन इंडिया से हो रही है। Echo Dot (5th Gen) के क्लॉक वेरियंट को अभी लिस्ट नहीं किया गया है।
Amazon Echo Dot (5th Gen) स्पेसिफिकेशन
Amazon Echo Dot (5th Gen) की डिजाइन Amazon Echo Dot (4th Gen) जैसी ही है। इसमें रिंग इंडिकेटर लाइट दी गई है। नए स्पीकर में कुछ नए फीचर्स दिए गए हैं जिनमें इन-बिल्ट टेंपरेचर सेंसर, अल्ट्रासॉनिक मोशन डिटेक्शन और पहले से बेहतर ऑडियो क्वॉलिटी शामिल हैं।
Echo Dot में कनेक्टिविटी के लिए डुअल Wi-Fi (2.4GHz, 5GHz) है। इसके अलावा इसमें वर्चुअल असिस्टेंट Alexa के अलावा ब्लूटूथ भी है। इसे स्मार्टफोन, टैबलैट और ऑडियो प्लेयर से कनेक्ट किया जा सकता है। Amazon Echo Dot (5th Gen) में 1.73 इंच का स्पीकर है। इसके साथ एलेक्सा एप का भी सपोर्ट है। Echo स्मार्ट स्पीकर से स्मार्ट होम और IoT डिवाइस को भी कंट्रोल किया जा सकेगा।
नए स्पीकर में गेस्चर कंट्रोल दिया गया है। फिजिकल बटन के रूप में म्यूजिक, स्नूजिंग अलार्म, माइक्रोफोन म्यूट बटन है। Echo Dot में वाई-फाई एक्सटेंडर भी है जो कि Amazon Eero राउटर को सपोर्ट करता है। Echo Dot (5th Gen) में इनबिल्ट बैटरी नहीं दी गई है तो आपको इस हमेशा पावर से कनेक्ट रखना होगा।