Amazfit Day Sale: सस्ते में खरीदें अमेजफिट की ये तीन स्मार्टवॉच
Amazfit की इन वॉच पर मिलेगी 200 रुपये की छूटAmazfit Bip U है कंपनी की सबसे सस्ती स्मार्टवॉच

विस्तार
भारत में टॉप स्मार्टवॉच ब्रांडों में से एक Amazfit ने अमेजन इंडिया और अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सेल की शुरुआत की है। यह सेल 11 और 12 सितंबर 2021 को होगी। अमेजफिट की इस सेल में GTS 2 Mini, Bip U Pro और Bip U को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। सेल के दौरान Amazfit स्ट्रैप के साथ भी शानदार डील्स और ऑफर्स दे रहा है।
Amazfit GTS 2 Mini
इस स्मार्टवॉच की कीमत फिलहाल 6,999 है, लेकिन सेल के दौरान इसे 6,799 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Amazfit GTS 2 मिनी में 1.55 इंच की ऑलवेज ऑन एमोलेड डिस्प्ले है जिस पर 2.5D ग्लास है। GTS 2 मिनी की बॉडी 8.95 मिमी पतली है और बॉडी एल्यूमीनियम से बनी है। वॉच का वजन 19.5 ग्राम है। Amazfit GTS 2 mini में वॉयस कंट्रोल भी है जिसका इस्तेमाल प्ले म्यूजिक, अलार्म सेट करने, मौसम का पूर्वानुमान, ट्रैफिक अपडेट, स्पोर्ट्स अपडेट और अन्य वास्तविक समय की जानकारी के लिए कर सकते हैं।
Amazfit Bip U Pro
फीचर्स की बात करें तो Amazfit Bip U Pro में 1.43 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 302x320 पिक्सल है। डिस्प्ले पर 2.5D एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग ग्लास का प्रोटेक्शन है। वॉच की बॉडी पॉलिकार्बोनेट की है और इसके साथ 20एमएम का सिलिकॉन स्ट्रैप मिलेगा। Amazfit Bip U Pro ब्लैक, ग्रीन और पिंक कलर में मिलेगी और इसका वजन 31 ग्राम है।
Amazfit Bip U Pro में ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए माइक्रोफोन दिया गया है। इसमें 230mAh की बैटरी है जिसे लेकर 9 दिनों के बैकअप का दावा है। इसमें 60 से अधिक स्पोर्ट्स मोड, ब्लूड ऑक्सीजन मॉनिटर सेंसर, स्लीप ट्रैकिंग, म्यूजिक कंट्रोल और कैमरा शटर कंट्रोल जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। यह मॉडल फिलहाल 4,999 में उपलब्ध है और सेल के दौरान 4,799 में उपलब्ध होगा।
Amazfit Bip U
इस स्मार्टवॉच की मौजूदा कीमत 3,999 रुपये है, लेकिन सेल में यह 3,799 रुपये में मिलेगी। Amazfit Bip U में बड़ी कलर TFT LCD डिस्प्ले मिलेगी जिसके साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर मिलेगा। हुआमी की यह स्मार्टवॉच ब्लैक, ग्रीन और पिंक तीन कलर वेरियंट में मिलेगी और इस वॉच को एंड्रॉयड के साथ-साथ आईओएस पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह वॉच 5 ATM वाटर रेसिस्टेंट होगी। इस वॉच पर आपको कॉलिंग से लेकर फोन पर आने वाली सभी तरह की नोटिफिकेशन मिलेंगी।
- Candes की वॉशिंग मशीन भारत में हुई लॉन्च, शुरुआती कीमत 6,999 रुपये
- Samsung Galaxy Wide 5 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
- Jio ने दिया एक और झटका: बंद किए दो किफायती प्री-पेड प्लान, अब सबसे सस्ता रिचार्ज 75 रुपये का
- जियो ग्राहकों को झटका: आज से नहीं होगी Jio Phone Next की बिक्री, दिवाली तक करना होगा इंतजार