Amazfit T Rex Pro: 15 मिलिट्री टेस्ट पास करने वाली अमेजफिट की स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च
Amazfit T-Rex Pro की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। ऐसे में इस स्मार्टवॉच का सीधा मुकाबला वनप्लस और ओप्पो जैसी कंपनियों के स्मार्टवॉच से है। Amazfit T-Rex Pro को अमेजन से खरीदा जा सकता है।

विस्तार
अमेजफिट की नई स्पोर्ट्स स्मार्टवॉच Amazfit T-Rex Pro भारत में लॉन्च हो गई है। Amazfit T-Rex Pro की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। ऐसे में इस स्मार्टवॉच का सीधा मुकाबला वनप्लस और ओप्पो जैसी कंपनियों के स्मार्टवॉच से है। Amazfit T-Rex Pro को फिलहाल की कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 28 मार्च से इसकी बिक्री अमेजन से भी होगी।
Amazfit T-Rex Pro स्मार्टवॉच को खासतौर पर फिटनेस और स्पोर्ट्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस स्मार्टवॉच ने 15 मिलिट्री टेस्ट को पास किया है और इसे MIL-STD-810 सर्टिफिकेट मिला है। Amazfit T-Rex Pro मिलिट्री ग्रेड वाली सबसे किफायती स्मार्टवॉच है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.3 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 360x360 पिक्सल है। डिस्प्ले पर 3D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा इस पर एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग भी है। यह स्मार्टवॉच तीन कलर्स में मिलेगी जिनमें मेटोराइट ब्लैक, डेजर्ट ग्रे और स्टील ब्लू शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Amazfit GTR 2e Review: 10,000 रुपये की रेंज में एक परफेक्ट स्मार्टवॉच
इसमें अलवेज ऑन डिस्प्ले के अलावा लोकेशन ट्रैकिंग के लिए जीपीएस, बैरोमीटर और कंपास का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर और 24 घंटे हर्ट रेट ट्रैकर है। इस वॉच में 100 से भी अधिक स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच वॉटर रेसिस्टेंट है। इसके लिए इसे 10ATM की रेटिंग मिली है।
इसकी बैटरी को लेकर 18 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। टी-रेक्स प्रो में 390 एमएएच की बैटरी है जो जीपीएस के साथ लगातार 40 घंटे तक काम करती है। इस वॉच में बात करने का फीचर नहीं है लेकिन फोन आने पर आपको अलर्ट जरूर मिलेगा। इस वॉच से फोन पर म्यूजिक भी कंट्रोल की जा सकती है।
- इंस्टाग्राम नए फीचर पर कर रहा काम, ड्राफ्ट कर सकेंगे अपनी स्टोरीज
- होली 2021: होली के रंग और पानी से खराब नहीं होंगे स्मार्टफोन, पहले ही कर लें ये इंतजाम
- Redmi Note 10 Review: आपके लिए क्यों बेस्ट हो सकता है यह फोन, 7 प्वाइंट में पढ़ें
- होली 2021: अपनी होली को बनाएं यादगार, जानें आईफोन से बेस्ट फोटोग्राफी के टिप्स