Amazfit GTS 4 Mini: ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगी यह वॉच, मिलेगा 45 दिन का बैटरी बैकअप

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 13 Jul 2022 08:34 PM IST
सार

Amazfit की इस वॉच में 24 घंटे SpO2 रीडिंग और हार्ट रेट ट्रैकिंग मॉनिटर और बॉयोट्रैकर जैसे फीचर्स मिलते हैं। वॉच में साइकलिंग, रनिंग, वॉकिंग जैसे 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
Amazfit GTS 4 Mini smartwatch set to launch in India on July 16 with always on display feature
Amazfit GTS 4 Mini - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    चाईनीज स्मार्ट वियरेबल ब्रांड अमेजफिट नई स्मार्टवॉच Amazfit GTS 4 Mini को जल्द ही भारतीय मार्केट में लाने वाली है। इस वॉच को 16 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। Amazfit GTS 4 Mini एक कॉम्पैक्ट और पावरपैक्ड डिवाइस है, जो अल्ट्रा स्लिम लाइट डिजाइन और Zepp OS के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि छोटा और कॉम्पैक्ट होने के बाद भी इस वॉच में बैटरी सेवर मोड पर 45 दिन का बैटरी बैकअप मिलता है। चलिए जानते हैं इस वॉच के अन्य फीचर्स के बारे में...

    Amazfit GTS 4 Mini को चार कलर ऑप्शन मिडनाइट ब्लैक (Midnight Black), मिंट ब्लू (Mint Blue), मूनलाइट व्हाइट (Moonlight White) और फ्लेमिंगो पिंक (Flamingo Pink) में लॉन्च किया जाएगा। इस वॉच की कीमत 7,999 रुपये है। कंपनी की ओर से लॉन्चिंग डे पर 1000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। डिस्काउंट के साथ आप इसे 6,999 रुपये में खरीद सकते हैं। Amazfit GTS 4 Mini को अमेजफिट इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑनलाइन प्लेटफार्म अनेजन से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    GTS 4 Mini स्मार्टवॉच में 1.65 इंच की एमोलेड स्क्रीन देखने को मिलती है, जो 336x384 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। इस वॉच में 309ppi पिक्सल की डेंसिटी (Density) और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर्स (AOD) दिया गया है। वॉच में एल्युमिनियम एलॉय मिडिल फ्रेम के साथ ब्लूटूथ v5.2 की कनेक्टिविटी दी गई है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इस वॉच में 5ATM की रेटिंग दी गई है। वॉच में बिल्ट-इन Amazon Alexa वॉइस असिस्टेंट मिलता है। Amazfit GTS 4 Mini में 270mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि नॉर्मल यूज में इसे 15 दिनों तक चलाया जा सकता है, वहीं बैटरी सेवर मोड में यह 45 दिनों का बैटरी बैकअप देती है। वॉच 9.1mm अल्ट्रा स्लिम है और इसका वजह 19 ग्राम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें